Thursday, November 12, 2026
BREAKING
• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी स्व. काशी बाई जी को अर्पित की श्रद्धांजलि • हरियाणा में कांग्रेस ने शुरू की ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मुहिम, गांव-गांव चौपाल लगाकर उठाए वोट चोरी के मुद्दे • भाजपा सरकार में अफसरशाही के हवाले प्रदेश और जनता बेहाल : दिग्विजय चौटाला • पंजाब विधानसभा चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले-काम करने वालों को मिला टिकट • 'पंजाब सरकार किसानों को उर्वरक बांटने में नाकाम रही', मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सुनील जाखड़ का निशाना • केजरीवाल को धमकी वाला कॉल फर्जी निकला, पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा • पंजाब में बढ़ी पराली जलाने की घटनाएं, फिरोजपुर में सबसे ज्यादा मामले • कांग्रेस सरकार प्रदेश की अनमोल धरोहर को निजी हाथों में सौंपने पर आमादा, मुख्यमंत्री जवाब दें : राकेश जमवाल • हिमाचल के बीड़ में पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसा, ग्रेटर नोएडा के पर्यटक की मौ*त; पायलट के खिलाफ केस दर्ज • राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने खनौरी में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं

पंजाब

केजरीवाल को धमकी वाला कॉल फर्जी निकला, पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा

12 नवंबर, 2026 07:48 PM

चंडीगढ़ : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में धमकी वाला कॉल फर्जी पाया गया है। इस मामले में तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह को धमकी भरा फोन और व्हाट्सऐप मैसेज भेजा गया था। विधायक ने 6 नवंबर को मोहाली के एसएसपी के पास शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया था कि आरोपी ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए केजरीवाल से 7 करोड़ रुपये दिलाने की धमकी दी। पैसे न देने पर केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।


शिकायत के आधार पर मोहाली पुलिस ने बीएनएस और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। मामले की जांच साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को सौंपी गई थी।
वहीं, पुलिस आरोपी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल, आईपी लॉग और लोकेशन की जांच कर रही थी। विधायक ने केजरीवाल और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की थी। पुलिस जांच के दौरान धमकी वाला कॉल फर्जी पाया गया। कॉल करने वाला आदमी रोहतक का बताया जा रहा है।


सूत्र के मुताबिक, कॉल करने वाला किसी राजनीतिक पार्टी का कार्यकर्ता है। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि आखिर फर्जी कॉल क्यों किया गया और इसके पीछे क्या मकसद था। इस पूरे मामले पर आम आदमी पार्टी का कहना है कि पंजाब को बदनाम करने की साजिश है। पार्टी का आरोप है कि इस तरह के फर्जी कॉल के जरिए पंजाब की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब विधानसभा चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले-काम करने वालों को मिला टिकट

पंजाब विधानसभा चुनाव: 'आप' ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, सीएम मान बोले-काम करने वालों को मिला टिकट

'पंजाब सरकार किसानों को उर्वरक बांटने में नाकाम रही', मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सुनील जाखड़ का निशाना

'पंजाब सरकार किसानों को उर्वरक बांटने में नाकाम रही', मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सुनील जाखड़ का निशाना

पंजाब में बढ़ी पराली जलाने की घटनाएं, फिरोजपुर में सबसे ज्यादा मामले

पंजाब में बढ़ी पराली जलाने की घटनाएं, फिरोजपुर में सबसे ज्यादा मामले

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने खनौरी में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने खनौरी में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं

हरपाल सिंह चीमा ने अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी की निंदा की, कहा: भगवंत मान सरकार किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की इजाज़त नहीं देगी

हरपाल सिंह चीमा ने अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी की निंदा की, कहा: भगवंत मान सरकार किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की इजाज़त नहीं देगी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को वेबकास्टिंग केंद्र का दौरा करवाया

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को वेबकास्टिंग केंद्र का दौरा करवाया

विशेष गहन पुनरीक्षण-2027: पंजाब में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित – अनिंदिता मित्रा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण-2027: पंजाब में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित – अनिंदिता मित्रा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी

राज्य चुनाव आयोग पंजाब द्वारा नगर निगम पटियाला के 30 वार्डों, नगर परिषद बाघा पुराना के 15 वार्डों और नगर परिषद धर्मकोट के 7 वार्डों के सदस्यों के पुनः चुनाव करवाने के लिए कार्यक्रम घोषित

राज्य चुनाव आयोग पंजाब द्वारा नगर निगम पटियाला के 30 वार्डों, नगर परिषद बाघा पुराना के 15 वार्डों और नगर परिषद धर्मकोट के 7 वार्डों के सदस्यों के पुनः चुनाव करवाने के लिए कार्यक्रम घोषित

स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाए : मोहिंदर भगत

स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाए : मोहिंदर भगत

32 साल पुराने अपहरण मामले में पंजाब के पूर्व डीएसपी गुरमीत सिंह दोषी करार, 12 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

32 साल पुराने अपहरण मामले में पंजाब के पूर्व डीएसपी गुरमीत सिंह दोषी करार, 12 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा