Thursday, November 12, 2026
BREAKING
• राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने खनौरी में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं • हरपाल सिंह चीमा ने अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी की निंदा की, कहा: भगवंत मान सरकार किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की इजाज़त नहीं देगी • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को वेबकास्टिंग केंद्र का दौरा करवाया • विशेष गहन पुनरीक्षण-2027: पंजाब में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित – अनिंदिता मित्रा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी • राज्य चुनाव आयोग पंजाब द्वारा नगर निगम पटियाला के 30 वार्डों, नगर परिषद बाघा पुराना के 15 वार्डों और नगर परिषद धर्मकोट के 7 वार्डों के सदस्यों के पुनः चुनाव करवाने के लिए कार्यक्रम घोषित • स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाए : मोहिंदर भगत • डर को भगाने के लिए मजाक का सहारा लेते हैं कुमार सानू, बोले- पहले हंसाता हूं, फिर गाता हूं • महेश भट्ट का खत पढ़कर इमोशनल हुए अनुपम खेर, बोले- मेरे 42 साल के काम का... • कियारा आडवाणी को कमिटमेंट देने से घबरा रहे थे सिद्धार्थ मल्होत्रा; 'लगातार 30 दिनों तक...' • Ott Watch : पैसों की धांधलेबाजी पर बनी शाहिद कपूर की सीरीज, ओटीटी पर जमाया था कब्जा; 8.3 है रेटिंग

पंजाब

राज्य चुनाव आयोग पंजाब द्वारा नगर निगम पटियाला के 30 वार्डों, नगर परिषद बाघा पुराना के 15 वार्डों और नगर परिषद धर्मकोट के 7 वार्डों के सदस्यों के पुनः चुनाव करवाने के लिए कार्यक्रम घोषित

12 नवंबर, 2026 07:30 PM

चंडीगढ़ : राज्य चुनाव आयोग द्वारा स्थानीय निकाय विभाग, पंजाब की ओर से जारी अधिसूचना संख्या 03/01/इलेक्शंस (एस-2)/एमईबी/2026/176 और 177 दिनांक 23.10.2026 तथा अधिसूचना संख्या 03/01/इलेक्शंस (एस-2)/एमईबी/2026/178 दिनांक 02.11.2026 के अनुपालन में, परिशिष्ट-ए में दिए गए विवरण के अनुसार नगर निगम पटियाला के 30 वार्डों, नगर परिषद बाघा पुराना के 15 वार्डों और नगर परिषद धर्मकोट के 7 वार्डों के सदस्यों के पुनः चुनाव करवाने के लिए निम्नलिखित चुनाव कार्यक्रम अधिसूचित किया गया है।

चुनाव कार्यक्रम निम्नलिखित अनुसार होगा:

नामांकन पत्र दाखिल करने का पहला दिन: शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 (सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक)
अवकाश (इस दौरान कोई नामांकन पत्र प्राप्त नहीं किया जाएगा):
शनिवार, 14 नवंबर 2026 (बैंक अवकाश)
रविवार, 15 नवंबर 2026
सोमवार, 16 नवंबर 2026 (राजपत्रित अवकाश)

नामांकन पत्र दाखिल करने का दूसरा दिन: मंगलवार, 17 नवंबर 2026 (सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक)

नामांकन पत्र दाखिल करने का तीसरा दिन: बुधवार, 18 नवंबर 2026 (सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक)

नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन: गुरुवार, 19 नवंबर 2026 (सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक)

नामांकन पत्रों की जांच: शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 (सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक)

नामांकन पत्र वापस लेने की तिथि: शनिवार, 21 नवंबर 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक)

मतदान की तिथि: शनिवार, 28 नवंबर 2026 (सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक)

मतगणना संबंधी निर्देश बाद में जारी किए जाएंगे।

सभी नामांकन पत्रों के साथ निर्धारित शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा। यदि उम्मीदवार किसी राजनीतिक पार्टी की ओर से चुनाव लड़ रहा है, तो संबंधित राजनीतिक पार्टी का प्राधिकरण पत्र भी संलग्न करना होगा। उम्मीदवारों का केवाईसी (के वाई सी) विवरण जिलों की वेबसाइटों पर अपलोड किया जाएगा। ये चुनाव ईवीएमज़ के माध्यम से करवाए जाएंगे।

इन चुनावों के लिए नगर निगम पटियाला के 30 वार्डों में 123 मतदान केंद्र, नगर परिषद बाघा पुराना के 15 वार्डों में 20 मतदान केंद्र तथा नगर परिषद धर्मकोट के 7 वार्डों में 7 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

इस चुनाव में कुल 1,76,429 पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 91,415 पुरुष, 84,999 महिलाएं तथा 15 अन्य मतदाता शामिल हैं।

आयोग द्वारा नगर निगम के पद के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए चुनाव खर्च की सीमा 4,00,000 रुपये तथा नगर परिषदों (क्लास-II) के लिए 2,30,000 रुपये निर्धारित की गई है।

माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पुनः चुनाव करवाने की पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक निगरानी कमेटी का गठन किया गया है।

आयोग द्वारा इन चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित नगर निगम एवं नगर परिषदों के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में, जहां चुनाव होने जा रहे हैं, आदर्श चुनाव आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। यह चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने खनौरी में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने खनौरी में सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं

हरपाल सिंह चीमा ने अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी की निंदा की, कहा: भगवंत मान सरकार किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की इजाज़त नहीं देगी

हरपाल सिंह चीमा ने अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी की निंदा की, कहा: भगवंत मान सरकार किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की इजाज़त नहीं देगी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को वेबकास्टिंग केंद्र का दौरा करवाया

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को वेबकास्टिंग केंद्र का दौरा करवाया

विशेष गहन पुनरीक्षण-2027: पंजाब में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित – अनिंदिता मित्रा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी

विशेष गहन पुनरीक्षण-2027: पंजाब में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित – अनिंदिता मित्रा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी

स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाए : मोहिंदर भगत

स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित की जाए : मोहिंदर भगत

32 साल पुराने अपहरण मामले में पंजाब के पूर्व डीएसपी गुरमीत सिंह दोषी करार, 12 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

32 साल पुराने अपहरण मामले में पंजाब के पूर्व डीएसपी गुरमीत सिंह दोषी करार, 12 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

पंजाब में 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला, छह जिलों में नए डीसी नियुक्त

पंजाब में 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला, छह जिलों में नए डीसी नियुक्त

दमनजीत सिंह मान ने संभाला लुधियाना नगर निगम कमिश्नर का कार्यभार

दमनजीत सिंह मान ने संभाला लुधियाना नगर निगम कमिश्नर का कार्यभार

पंजाब की हवा में घुला जहर! बच्चों- बुजुर्गों के फेफड़ों पर मंडराया खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

पंजाब की हवा में घुला जहर! बच्चों- बुजुर्गों के फेफड़ों पर मंडराया खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 1,000 और ‘पेंडु खेड मैदानां’ किया का उद्घाटन

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 1,000 और ‘पेंडु खेड मैदानां’ किया का उद्घाटन