Monday, August 17, 2026
BREAKING
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान ‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान' यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

हरियाणा

महिला सशक्तिकरण से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव : रणबीर गंगवा

08 मार्च, 2026 06:35 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान, अधिकारों और उनके योगदान को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और समाज के विकास में अहम भूमिका निभा रही हैं। कैबिनेट मंत्री रविवार को हिसार मे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले को नमन करने उपरांत अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना किसी भी समाज का समुचित विकास संभव नहीं है। हरियाणा सरकार महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए अनेक योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ समाज की बेटियों और महिलाओं को मिल रहा है। कैबिनेट मंत्री ने छात्राओं को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने और अपने जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता की भावना को मजबूत करना है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक सोच विकसित होती है। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति, अभिभावक, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात...

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

मंत्री अनिल विज का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- ‘‘वंदे मातरम का अपमान और देश के विभाजन के लिए कौन जिम्मेदार?’’

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित

अनिल विज ने अम्बाला छावनी में शहीद स्मारक में लाइट एंड साउंड शो का किया अवलोकन, कहा- 1857 के स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास होगा प्रदर्शित