Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

महिला जूनियर विश्व कप: भारत ने 3-1 से पटका कोरिया, अब चिली या यूएसए से होगा मुकाबला

08 दिसंबर, 2023 04:35 PM

सैंटियागो। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने शुक्रवार को खेले गए एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप 2023 के नौवें से 12वें स्थान के क्वालीफिकेशन मैच में कोरिया को 3-1 से हरा दिया। चिली के सैंटियागो में खेले गए मैच में भारत के लिए रोपनी कुमारी (23वें मिनट), मुमताज खान (44वें मिनट) और अन्नू (46वें मिनट) ने गोल किए, जबकि कोरिया के लिए जियुन चोई (19वें मिनट) एकमात्र गोल करने वाली खिलाड़ी थी। शुरूआती क्वार्टर में कोरिया ने दबदबा बनाए रखा और पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन इसका फायदा नहीं उठा सका। भारतीय लड़कियों ने जवाबी हमलों में कोरिया की रक्षापंक्ति को व्यस्त रखा मगर वह भी गोल करने में असफल रहीं। दूसरे क्वार्टर में भारत और कोरिया ने आक्रामक खेल जारी रखा।

कोरिया के जियुन चोई ने 19वें मिनट में सटीक पेनल्टी कॉर्नर स्ट्राइक के साथ गतिरोध को तोड़ दिया, लेकिन भारत ने रोपनी कुमारी ने 23वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर के जरिए गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। तीसरे क्वार्टर में भारत ने गेंद पर कब्ज़ा बनाए रखा और कोरिया की रक्षापंक्ति को परेशान करते हुए अपना दबदबा बनाया। मुमताज खान (44′) ने पेनल्टी कॉर्नर पर शानदार ढंग से गेंद को गोल में डाल दिया। बढ़त लेने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज भारत ने अपने हमले तेज कर दिए और खेल के चौथे और अंतिम क्वार्टर की शुरुआत में ही अपनी बढ़त बढ़ा दी, क्योंकि अन्नू (46′) ने शानदार फील्ड गोल करके अपनी टीम को दो गोल की बढ़त दिला दी।

आगे होने के बावजूद भारत ने कोरिया की रक्षापंक्ति को परेशान करना जारी रखा, अपनी गति बरकरार रखी और वापसी के किसी भी मौके को नकार दिया और मैच का समापन भारत की 3-1 से जीत के साथ हुआ। इस जीत के साथ भारत, जो पहले पूल सी में तीसरे स्थान पर रहने के बाद खिताब की दौड़ से बाहर हो गया था, को टूर्नामेंट में नौवें स्थान पर रहने का मौका मिलेगा, जब वह 10 तारीख को प्रतियोगिता के अपने आखिरी मैच में चिली या यूएसए से भिड़ेंगे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर