Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

मलविंदर सिंह कंग ने केंद्र पर साधा निशाना, सुरक्षा और महंगाई के मुद्दों पर उठाए सवाल

03 अप्रैल, 2026 09:31 PM

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने कई अहम मुद्दों पर केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने गैस और ईंधन को लेकर लोगों में बढ़ती चिंता पर कहा कि किसी भी तरह की कमी न हो, यह सरकार की जिम्मेदारी है। मलविंदर सिंह कंग ने आईएएनएस से कहा, "जिस तरह से गैस, ईंधन और संभावित कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर लोगों के बीच डर और चिंता फैली है, उसे सरकार को स्पष्ट रूप से दूर करना चाहिए। लोगों को भरोसा दिलाना जरूरी है कि किसी तरह की कमी नहीं होगी।" वहीं, कांग्रेस नेता आनंद शर्मा द्वारा पश्चिम एशिया संकट पर भारत की कूटनीति की तारीफ किए जाने पर मलविंदर सिंह कंग ने तंज कसा। उन्होंने कहा, "उन्हें कांग्रेस से राज्यसभा सीट नहीं मिली, इसलिए अब वे भाजपा की तारीफ कर रहे हैं। ऐसे लोग निजी महत्वाकांक्षा के कारण ही पार्टियों से जुड़े रहते हैं।"

'आप' सांसद ने राघव चड्ढा के सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पार्टी का आंतरिक मामला है और इस पर पार्टी ही निर्णय लेती है।
बता दें कि आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया है, और उनकी जगह इस पद की जिम्मेदारी अशोक मित्तल को मिली है।

इसके अलावा, चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर हुए धमाके पर भी मलविंदर सिंह कंग ने गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "चंडीगढ़ एक हाई-सिक्योरिटी शहर है, जो भारत सरकार के गृह मंत्रालय के नियंत्रण में आता है। अगर यहां भी सुरक्षा नहीं है, तो फिर पंजाब में शासन की बात करना सिर्फ खोखली बातें हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि अगर चंडीगढ़ को पंजाब को पूरी तरह सौंपा जाए, तो 'आप' यहां बेहतर ढंग से कानून-व्यवस्था संभाल सकती है। मलविंदर सिंह कंग ने दावा किया कि अगर चंडीगढ़ हमारे जिम्मे हो, तो यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट