Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

धर्म

भुवनेश्वर में मनाया गया बोइता बंदना उत्सव, लोगों ने नाव तैराकर याद किया इतिहास

05 नवंबर, 2025 09:37 PM

भुवनेश्वर; कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर भक्त पवित्र नदियों में स्नान कर भगवान की आराधना कर रहे हैं। हरिद्वार से लेकर संगम तट पर भक्त पवित्र नदियों में स्नान कर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी से सुख-समृद्धि की कामना कर हैं। वहीं, उड़ीसा के भुवनेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा का अलग रंग देखने को मिल रहा है, जहां भक्त स्नान करने के साथ-साथ पारंपरिक उत्सव बोइता बंदना मना रहे हैं। ये उत्सव कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही मनाया जाता है और इसका अपना गौरवशाली इतिहास भी है।

बोइता बंदना उत्सव का महत्व बताते हुए श्रद्धालु ने कहा कि "पारंपरिक उत्सव बोइता बंदना कई सालों से मनाया जा रहा है। हमारे पूर्वज पहले नाव के जरिए नदियों के रास्ते व्यापार करने दूर-दूर जाते थे, उसी परंपरा को जारी रखते हुए कार्तिक पूर्णिमा के दिन बोइता बंदना उत्सव मनाया जाता है। इसके लिए सभी लोग कागज की, केलों के छिलके की, और लकड़ी की नाव बनाकर नदी में तैराते हैं और उड़ीसा की समृद्धि की कामना करते हैं।

बोइता बंदना उत्सव पर महापौर सुलोचना दास ने आईएएनएस से कहा, "कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर, बिंदु सागर के तट पर वार्षिक बोइता बंदना उत्सव शुरू होता है। पूर्व मंत्री अशोक चंद्र पांडा के मार्गदर्शन में आयोजित इस सांस्कृतिक उत्सव में, घाटों पर छोटी नावें तैराने के लिए हजारों लोग इकट्ठे होते हैं।"

बता दें कि बोइता बंदना उत्सव का महत्व प्राचीन है, जो उड़ीसा के गौरवशाली समुद्री और व्यापारिक इतिहास से जुड़ा है। ये त्योहार पुराने नाविकों और दक्षिण-पूर्वी इलाकों के व्यापार को दर्शाता है, यानी कैसे समुद्र के जरिए ओडिशा के लोग व्यापार करने के लिए दूर-दराज के इलाकों में जाते थे। ये उत्सव हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।

इसके अलावा झारखंड के जमशेदपुर में भी कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालु स्वर्णरेखा नदी के विभिन्न तटों पर पवित्र स्नान करने और भगवान विष्णु और भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे हैं। भक्तों ने सूर्योदय के साथ स्नान किया और अपने परिवार की खुशहाली और समृद्धि के लिए जरूरतमंदों को दान-दक्षिणा दी। भक्तों को भगवान विष्णु और भगवान जगन्नाथ के मंदिरों में दर्शन करते हुए देखा गया।

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन

चैत्र रामनवमी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी आस्था की अविरल धारा

चैत्र रामनवमी पर महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ी आस्था की अविरल धारा

हिंदू नववर्ष पर राम मंदिर के शिखर पर नया ध्वज फहराया गया

हिंदू नववर्ष पर राम मंदिर के शिखर पर नया ध्वज फहराया गया

चैत्र नवरात्र: सनातन परंपरा में शक्ति, श्रद्धा और नवजीवन का दिव्य महापर्व

चैत्र नवरात्र: सनातन परंपरा में शक्ति, श्रद्धा और नवजीवन का दिव्य महापर्व

नवरात्रि में मां अम्बे की आराधना से देशभर में शांति और ऊर्जा का संचार: पीएम मोदी

नवरात्रि में मां अम्बे की आराधना से देशभर में शांति और ऊर्जा का संचार: पीएम मोदी

Chandra Grahana 2026 : आज शाम दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों को सतर्क रहने की बेहद जरूरत

Chandra Grahana 2026 : आज शाम दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों को सतर्क रहने की बेहद जरूरत

2 मार्च का पंचांग: सोमवार को अभिजित मुहूर्त और रवि योग के साथ भद्रा की छाया, जानें शुभ-अशुभ समय

2 मार्च का पंचांग: सोमवार को अभिजित मुहूर्त और रवि योग के साथ भद्रा की छाया, जानें शुभ-अशुभ समय

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भारतरत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भारतरत्न नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि