Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

भारी कर्ज में डूबा पंजाब, खर्च और आमदनी में संतुलन लाना सरकार का उत्तरदायित्व : मनीष तिवारी

05 अप्रैल, 2026 07:24 PM

चंडीगढ़ : पंजाब में 'मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना के तहत' महिलाओं को एक-एक हजार रुपए दिए जाने की घोषणा के बाद कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में अरुणाचल प्रदेश के बाद पंजाब दूसरा सबसे कर्जदार राज्य है। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "लोगों को सुविधाएं देने और राहत पहुंचाने में किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए, क्योंकि हर सरकार का काम है। लेकिन पंजाब पर 4.47 लाख करोड़ रुपए का कर्जा है। राज्य सरकार ब्याज पर पैसा ले रही है, वो उसे चुकाने के लिए क्या कर रही है। आज की तारीख में अरुणाचल प्रदेश के बाद पंजाब दूसरा सबसे कर्जदार राज्य है। कर्ज-राज्य जीडीपी अनुपात लगभग 46 प्रतिशत है।" उन्होंने आगे कहा, "जितना पंजाब कर्जा ले रहा है, वह पुराने कर्ज की ब्याज चुकाने के लिए ले रहा है। इस तरह किसी भी प्रदेश का राजस्व नहीं चल सकता है। लोगों को सहूलियत देना या उनकी आर्थिक मदद करना, वह अपनी जगह सही है, लेकिन उसके साथ-साथ राजस्व के स्त्रोत ठीक करना, सरकार के खर्च और आमदनी में संतुलन लाना, ये भी सरकार का उत्तरदायित्व बनता है।"

इसी बीच, मनीष तिवारी ने देश में परिसीमन के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "देश में सबसे बड़ा मुद्दा परिसीमन का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल में कहा कि दक्षिण राज्यों की सीटें परिसीमन में कम नहीं होंगी, लेकिन असल में यह गलत है। पीएम मोदी को यह बताना चाहिए कि कौन-कौन से राज्यों की सीटें बढ़ेंगी। सीटें कम होना अलग बात है, लेकिन किस राज्य की सीटें बढ़ेंगी और कितनी मात्रा में बढ़ेंगी, इसका किन राज्यों पर अक्सर पड़ेगा, यह बुनियादी सवाल है।"

वहीं, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री आसिफ ख्वाजा के 'फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन' वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, "1971 से पाकिस्तान भारत के खिलाफ 'फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन' का आचरण ही कर रहा है। इन्होंने 'फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन' में पीएचडी की हुई है। चाहे अफगानिस्तान हो, भारत हो या दक्षिण एशिया के अन्य देश, अगर कोई आतंकवाद का एपिक सेंटर है तो वह पाकिस्तान है। जिन लोगों ने 'फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन' में पीएचडी की हुई है, वे दूसरों पर बेबुनियाद आरोप लगाते हैं। वह खुद को ही हास्य का पात्र बना लेते हैं।"

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट