Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

भारत-स्लोवेनिया संयुक्त व्यापार समिति ने की द्विपक्षीय व्यापार साझेदारी की समीक्षा

26 नवंबर, 2025 04:58 PM

भारत और स्लोवेनिया के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग पर संयुक्त समिति (JCTEC) के 10वें सत्र का आयोजन आज बुधावर को नई दिल्ली में किया गया। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के संयुक्त सचिव साकेत कुमार और स्लोवेनिया के विदेश एवं यूरोपीय मामलों के मंत्रालय में आर्थिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक कूटनीति के महानिदेशक पीटर जापेल्ज ने की। इस सत्र ने दोनों देशों के बीच वर्तमान आर्थिक संबंधों की समीक्षा करने, प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने और भविष्य के व्यापार व निवेश को बढ़ाने के लिए आगे की रणनीति तय करने का अवसर प्रदान किया।

पिछले कुछ वर्षों में भारत और स्लोवेनिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगातार बढ़ा है, जो दोनों देशों के संबंधों की मजबूती और भरोसे को दर्शाता है। मध्य यूरोप के केंद्र में स्थित स्लोवेनिया की भौगोलिक स्थिति और यूरोप में भारत की बढ़ती सहभागिता दोनों क्षेत्रों को और करीब लाने का अवसर प्रदान करती है। यही भौगोलिक और आर्थिक सामंजस्य व्यापार, तकनीक, नवाचार और कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में गहरे सहयोग की मजबूत नींव तैयार करता है।

बैठक के दौरान वैश्विक और घरेलू आर्थिक परिस्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही कृषि, रसायन और फार्मास्यूटिकल्स, स्वास्थ्य, परिवहन, ऊर्जा, पर्यटन, MSMEs, आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों सहित कई क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने भारत-यूरोपीय संघ (EU) मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को जल्द और पारस्परिक रूप से लाभदायक रूप में अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद जताई।

अपनी भारत यात्रा के दौरान पीटर जापेल्ज ने भारत सरकार के वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। 10वां JCTEC सत्र भारत और स्लोवेनिया के बीच विश्वास, साझा मूल्यों और दीर्घकालिक मित्रता पर आधारित एक मजबूत आर्थिक साझेदारी को फिर से मजबूत करता है। इस बैठक ने भविष्य में भारत और स्लोवेनिया के साथ-साथ व्यापक यूरोप क्षेत्र के साथ सहयोग को और गहरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण आधार तैयार किया है।-

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर