Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

भारत सिर्फ अच्छा दोस्त ही नहीं, भरोसेमंद रणनीतिक साझेदार भी है: इजराइली मंत्री

27 जनवरी, 2026 07:34 PM

भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में इजराइल के संस्कृति एवं खेल मंत्री मिकी जोहार ने कहा कि उनका देश नयी दिल्ली के साथ अपने संबंधों को अत्यधिक महत्व देता है और भारत को एक रणनीतिक साझेदार मानता है। जोहार ने सोमवार को कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कहा कि भारत का गणतंत्र दिवस अब इजराइलियों के लिए भी एक विशेष दिन बन गया है क्योंकि इसी दिन इजराइल ने सात अक्टूबर 2023 के हमास हमले के बाद गाजा से आखिरी बंधक के अवशेष बरामद करने की घोषणा की है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज हमारे लिए भी एक खास दिन है। हमारे आखिरी बंधक रैन ग्विली के अवशेष स्वदेश वापस आ गए हैं। इस पर पूरे देश ने राहत की सांस ली है और यह आपके इस विशेष दिन के साथ जुड़ा है। मुझे लगता है कि यह हमारे देशों के बीच बेहतरीन संबंधों के लिए बहुत मायने रखता है। आपकी खुशी हमारी खुशी भी है।'' सात अक्टूबर 2023 को हुए एक बर्बर आतंकवादी हमले में हमास ने लगभग 1,200 इजराइलियों की हत्या कर दी थी और 251 लोगों को बंधक बना लिया था।

जोहार ने लगभग 300 लोगों की सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भारत स्वतंत्रता, दृढ़ता और आत्मबल की कहानी वाला एक राष्ट्र है, जो बहुत से इजराइलियों को प्रेरित करता है। हमारे लिए इजराइलियों के लिए भारत एक अच्छे दोस्त से बढ़कर बहुत कुछ है। भारत एक ऐसा रणनीतिक साझेदार है जिस पर हम भरोसा कर सकते हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘आज भारत और इजराइल के बीच बहुत कुछ समान है- साझा हित और भविष्य के लिए समान दृष्टि। पिछले कुछ वर्षों में हमारे दोनों देशों के रिश्ते और व्यापक, गहरे तथा अधिक गतिशील हुए हैं।''

यरुशलम और नयी दिल्ली के बीच ‘‘निरंतर उच्चस्तरीय यात्राओं'' का जिक्र करते हुए इजराइली मंत्री ने कहा कि यह महज कूटनीतिक औपचारिकता नहीं है बल्कि ‘‘हमारे बीच करीबी संबंधों और सर्वोच्च स्तर पर हमारे रिश्तों को दिए जाने वाले महत्व का प्रतिबिंब है।'' इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ‘‘बहुत जल्द'' प्रधानमंत्री स्तर की यात्रा के संकेत दिए हैं, जो दोनों देशों के बीच बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है। द्विपक्षीय संबंधों में प्रमुख घटनाक्रम को दिखाने वाला एक वीडियो प्रदर्शित किए जाने के बाद जोहार ने नेतन्याहू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच करीबी तालमेल को भी संबंधों के मजबूत होने का एक अहम कारण बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने प्रधानमंत्री नेतन्याहू एवं मोदी की तस्वीरें देखीं और हम उनके बीच दोस्ती देख सकते हैं। मुझे पता है कि इस रिश्ते ने हमारे देशों के बीच के संबंधों को मजबूत करने में बहुत मदद की।'' दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत संबंध इजराइल में व्यापक चर्चा का विषय रहे हैं। दोनों की 2017 में मोदी की ऐतिहासिक इजराइल यात्रा के दौरान समुद्र तट पर टहलते हुए एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिस पर ‘‘ब्रोमांस'' जैसी टिप्पणियां हुई थीं। जोहार ने कहा, ‘‘इन आदान-प्रदानों ने नवोन्मेष, रक्षा, कृषि और जल प्रबंधन से लेकर विज्ञान, स्वास्थ्य और उभरती प्रौद्योगिकियों तक कई क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत किया है।''

उन्होंने तेल अवीव और नयी दिल्ली के बीच एअर इंडिया की सीधी उड़ानों के विस्तार की भी सराहना की और इसे द्विपक्षीय संबंधों में ‘‘गहराई और जीवंतता'' जोड़ने वाला बताया। जोहार ने सात अक्टूबर के हमले के बाद भारत के अडिग समर्थन के लिए भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ‘‘अपने भाषण को समाप्त करने से पहले मैं दिल से कुछ शब्द कहना चाहता हूं। सात अक्टूबर के नरसंहार के समय भारत ने इजराइल का समर्थन किया और इजराइल इसे हमेशा याद रखेगा क्योंकि उस दिन हमने अलग-अलग देशों की अलग राय देखी लेकिन भारत इजराइल के साथ खड़ा रहा।''

सोमवार सुबह हर्जलिया में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय समुदाय और भारतीय मूल के यहूदियों ने हिस्सा लिया। इजराइल में भारत के राजदूत जे. पी. सिंह ने इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रध्वज फहराया और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण के अंश पढ़े। 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर