Thursday, July 02, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

भारत-लीबिया संबंधों को नई गति, विदेश मंत्री जयशंकर ने लीबिया के विदेश मंत्री एल्ताहर एल्बाउर से की मुलाकात

31 जनवरी, 2026 09:56 PM

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित हो रही दूसरी भारत-अरब विदेश मंत्रियों की बैठक (आईएएफएमएम) के सिलसिले में कई देशों के विदेश मंत्री भारत पहुंचे हैं। इसी क्रम में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने लीबिया के विदेश मंत्री एल्ताहर एस एम एल्बाउर से शुक्रवार को मुलाकात की।

व्यापार, इंफ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा सहयोग पर बातचीत 

मुलाकात के बाद डॉ. एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि दोनों देशों के बीच व्यापार, इंफ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाने पर सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने लीबिया के मौजूदा हालात पर एल्ताहर एल्बाउर द्वारा दी गई ब्रीफिंग के लिए आभार भी जताया।

क्षेत्र में शांति के लिए भारत की कूटनीतिक वकालत

डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए बातचीत और कूटनीति के रास्ते को सबसे प्रभावी माध्यम मानता है। उन्होंने इस दिशा में भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।

लीबिया और सोमालिया के विदेश मंत्री पहुंचे भारत

आईएएफएमएम में शामिल होने के लिए लीबिया के विदेश मंत्री एल्ताहर एल्बाउर और सोमालिया के विदेश मंत्री अब्दिसलाम अली शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे। लीबिया के विदेश मंत्री के आगमन पर विदेश मंत्रालय ने एक्स पर कहा कि भारत-अरब विदेश मंत्रियों की बैठक में उनकी भागीदारी द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने में सकारात्मक भूमिका निभाएगी।

सोमालिया के साथ संबंध और मजबूत होने की उम्मीद

इसके अलावा, सोमालिया के विदेश मंत्री अहमद मोअलिम फिकी भी भारत पहुंच चुके हैं। विदेश मंत्रालय ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनकी यह यात्रा भारत और सोमालिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक मजबूत करेगी।

अरब लीग के महासचिव का भी आगमन

इससे पहले गुरुवार को लीग ऑफ अरब स्टेट्स (एलएएस) के महासचिव अहमद अबुल घीत दूसरी भारत-अरब विदेश मंत्रियों की बैठक और उससे जुड़ी बैठकों में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि आगामी दो दिनों में होने वाली उच्च स्तरीय बैठकें सभी क्षेत्रों में भारत-अरब साझेदारी को और मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर