Monday, July 13, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

भारत ने जापान को 4-2 से हराया

29 सितंबर, 2023 04:40 PM

हांगझोउ:  हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों के पुरुष हॉकी मुकाबले के पहले राउंड में जापान को 4-2 से हराकर प्रतियोगिता में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है।
भारत की ओर से अभिषेक खेल के 13वें और 48वें मिनट में जबकि मनदीप सिंह ने 24वें मिनट में और अमित रोहिदास ने 34में मिनट में गोल दागे। वहीं, जापान की ओर से गेंकी मिटानी ने खेल के 57वें मिनट में और रयोसी काटो ने 60वें मिनट में 1-1 गोल किये।
भारतीय टीम ने अपनी शानदार लय को जारी रखते हुए मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में खेल का आगाज किया। खेल के 13वें मिनट में भारतीय खिलाड़ी जर्सी नंबर 5 अभिषेक ने फील्ड गोल कर पहले क्वार्टर में टीम को बढ़त दिलाई। इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों ने खेल के पांचवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया था, लेकिन वह उसे गोल में तब्दील नहीं कर सके।
दूसरे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने एक और गोल कर अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया। भारत के लिए यह गोल मनदीप सिंह ने खेल के 24वें मिनट में फील्ड गोल के ज़रिए किया। यह इस मैच का दूसरा फील्ड गोल था। इसके तुरंत बाद ही भारतीय टीम ने एक ओर पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन टीम इसे गोल में तब्दील नहीं कर सकी।
पहले हाफ के बाद भारतीय टीम आत्मविश्वास से लबरेज़ थी और उन्होंने खेल का तीसरा गोल कर अपने इरादे साफ कर दिए। भारत के लिए तीसरा गोल अमित रोहिदास ने दागा। तीसरे क्वार्टर में भारतीय डिफेंस ने गोल बचाने में में अपनी अहम भूमिका निभाई।
खेल का अंतिम क्वार्टर भी भारतीय टीम के नाम रहा। मुकाबले के चौथे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ी अभिषेक ने अपना दूसरा और टीम का चौथा गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।
जापान की टीम गोल की तलाश में लगातार संघर्ष करती हुई दिखाई दी, लेकिन भारतीय डिफेंडरों को भेद पाना उनके लिए आसान नहीं रहा। हालांकि, जापान की टीम को खेल के 57वें मिनट में पहली सफलता मिली। जापान की ओर से यह गोल गेंकी मिटानी ने किया। खेल का रोमांच यहीं नहीं रुका और जापान ने खेल के अंतिम क्वार्टर में एक और गोल किया। खेल के आख़िरी मिनट में जापानी खिलाड़ी रयोसी काटो ने एक और गोल कर अपनी टीम के स्कोर में इजाफा कर दिया।
इस जीत के साथ भारतीय टीम पूल एक में पाकिस्तान को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष पर पहुंच गई है। इससे पहले भारत ने उज्बेकिस्तान और सिंगापुर को एकतरफा मुकाबले में हराया था।
भारतीय टीम अब अपना मुकाबला चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को खेलेगी।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए