Monday, July 13, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह रन से हराकर, 4-1 से जीती सीरीज

04 दिसंबर, 2023 12:45 PM

बेंगलुरु श्रेयस अय्यर की धैयपूर्ण 53 रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद मुकेश कुमार,रवि बिश्नोई तथा अर्शदीप सिंह की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला के आखिर मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह रन से हराते हुए रविवार को सीरीज 4-1 से जीत ली है।
161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजों ने पारी की तेज शुरुआत की। चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर मुकेश कुमार ने जोश फिलिप चार को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। उसके बाद रवि बिश्नोई ने ट्रैविस हेड 28 रन को बोल्ड कंगारूओं को दूसरा झटका दिया। सातवें ओवर में ऐरन हार्डी छह रन को बिश्नोई ने श्रेयस के हाथों कैच आउट कराकर चलता कर दिया। 14वें ओवर में टिम डेविड 17 रन को अक्षर ने आवेश के हाथों कैच कराया। मैथ्‍यू शॉर्ट16 रन को मुकेश की गेंद पर गायकवाड़ ने कैच आउट किया। उसके बाद अगली ही गेंद पर मुकेश कुमार ने बेन ड्वारश्विइस शून्य को चलता कर दिया। 20 ओवर की तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट मारने के चक्कर में ऑस्ट्रेलिया कप्तान मैथ्यू वेड 22 रन पर आउट हुए। उन्हें अर्शदीप ने श्रेयस के हाथों कैच आउट कराया। नेथन एलिस चार रन और जेसन बेहरनडॉर्फ दो रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 154 रन ही बना सकी।
भारत की ओर से मुकेश कुमार ने तीन विकेट लिये। वहीं अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई को दो-दो विकेट मिले। अक्षर पटेल ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
इससे पहले आज यहां एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ की भारतीय सलामी जोड़ी ने धीमी शुरुआत दी। श्रेयस अय्यर की धैयपूर्ण 53 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 161 रनों का लक्ष्य दिया था। चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर यशस्वी जयसवाल के रूप में भारत का पहला विकेट गिरा। जयसवाल ने 15 गेंदों पर दो छक्के और एक चौकों की मदद से 21 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ दूसरे के विकेट के रूप में आउट हुए। उन्होंने 12 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 10 रन बनाए। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मैच में फिर से नहीं चले और सात गेंदों पर पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गये। इस मुकाबले में रिंकू सिंह का बल्ला नहीं चला और वह भी आठ गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाकर तनवीर संघा की गेंद पर टिम डेविड के हाथों लपके गए । जितेश शर्मा ने 16 गेंदों पर एक छक्का और तीन चौकों की मदद से 24 रन की पारी खेली उन्हें हार्डी की गेंद पर मैथ्यू ने कैच आउट किया। भारत को छठा झटका अक्षर पटेल के रूप में लगा जो 21 गेंदों पर एक छक्का और दो चौकों की मदद से 31 रन बनाकर आउट हो गए।
श्रेयस अय्यर ने इस मुकाबले में धैर्यपूर्ण पारी खेलते हुए अपना अर्धशतक 36 गेंदों पर पूरा किया और यह उनका टी-20आई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का 8वां अर्धशतक था। इस मैच में उन्होंने छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया। वह 37 गेंदों पर दो छक्के और पांच चौकों की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए। आठवां विकेट रवि बिश्नोई के रूप में गिरा जो दो रन बनाकर रन आउट हुए। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 160 का स्कोर खड़ा किया।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेसन बेहरनडॉर्फ और बेन ड्वारश्विस ने दो-दो विकेट लिये। वहीं आरेन हार्डी, नेथन एलिस ,तनवीर संघा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए