Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद केंद्रीय मंत्रियों एवं कई सीएम ने काफिले का आकार घटाया एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री एन. रंगासामी ने पांचवीं बार संभाली पुडुचेरी की कमान, नमशिवायम और कृष्ण राव बने मंत्री पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित के माध्यम से शक्ति और सामर्थ्य के सामंजस्य का बताया महत्व पेट्रोल-डीजल और सोने के 10 फीसदी कम इस्तेमाल से हर साल 2 लाख करोड़ विदेशी मुद्रा बचेगी : गौरव वल्लभ एयर इंडिया ने जून से तीन महीनों के लिए कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द किया पोखरण परमाणु परीक्षण भारत की अटल इच्छाशक्ति का प्रतीक: पीएम मोदी सोने-चांदी के दाम में तेजी, कस्टम ड्यूटी बढ़ने का दिख रहा असर जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस बनी लोगों की पहली पसंद, 10 दिनों में करीब 45 हजार यात्रियों ने किया सफर: केंद्र समय से पहले दस्तक देगा मॉनसून, दिल्ली-एनसीआर में बादलों का जमावड़ा

खेल

भारत ने 430 रन पर पारी की घोषित, इंग्लैंड को मिला 557 का लक्ष्य, जायसवाल का दोहरा शतक

18 फ़रवरी, 2024 04:50 PM

राजकोट। भारत ने तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे दिन यशस्वी जायसवाल के नाबाद 214 रनों के दोहरा शतक और सरफराज खान की नाबाद 68 रनों की अर्धशतकीय पारी की बदौलत चार विकेट पर 430 रन बनाने के बाद पारी घोषित कर दी है। इसके साथ ही भारत की कुछ बढ़त 556 रनों की हो गई और इंग्लैंड को यह मुकाबला जीतने के लिए करीब डेढ़ दिन में 557 रन बनाने हैं। यशस्वी ने अपने दोहरे शतक में 14 चौके और 12 छक्के लगाए। इसके साथ ही वह एक श्रृंखला में भारत के लिए सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यशस्वी का यह लगातार दूसरा दोहरा शतक है। वहीं सरफराज पदार्पण टेस्‍ट की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं। सरफराज ने छह चौके और तीन छक्कों की मदद से 68 रनों की पारी खेली।

इससे पहले कल के दो विकेट विकेट पर 196 रन से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम ने लंच तक दो और 118 जोड़े और दो विकेट गंवा थे। आज तीसरे विकेट के रूप में शुभमन गिल 91 रन के स्कोर पर रन आउट हुए। उसके बाद कुलदीप यादव भी 26 रन पर रेहान अहमद की गेंद पर स्लिप में जो रूट को कैच दे बैठे। तीसरे दिन रिटार्ड हर्ड हुए यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल के आउट होने पर फिर से बल्लेबाजी करने मैदान पर आए और अपना दोहरा शतक बनाया। इंग्लैंड की ओर से टॉम हार्टली, जो रूट और रेहान अहमद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया है। इससे पहले गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद यशस्वी जायसवाल (104 रिटायर्ड हर्ट) शतकीय पारी की बदौलत भारत ने तीसरे दिन शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में दो विकेट पर 196 रन बना कर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर थी।

भारत ने पहली पारी में 445 रन बनाये थे जिसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 319 रनों पर सिमट गई थी। 126 रन की बढ़त के साथ भारत ने दूसरी पारी में कप्तान रोहित शर्मा 19 रन और रजत पाटीदार शून्य का विकेट खोकर 196 रन बना लिए थे। दिन का खेल खत्म होने के समय शुभमन गिल 65 रन और नाइटवाच मैन की भूमिका में कुलदीप यादव तीन रन बना कर क्रीज पर मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: एसआरएच कप्तान पैट कमिंस पर लगा 12 लाख का जुर्माना

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

इटैलियन ओपन: कोको गॉफ ने मिरा एंड्रीवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

महिला टी20 विश्व कप 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स होंगी 15 सदस्यीय टीम की कप्तान

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

'हम किसी खास स्टाइल की क्रिकेट नहीं खेलते', एसआरएच को हराने के बाद बोले जीटी कप्तान शुभमन गिल

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर