Monday, July 13, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

भारत को दो बड़े झटके; यह खिलाड़ी दूसरे टेस्ट से हुए बाहर, इन दोनों की टीम इंडिया में एंट्री

30 जनवरी, 2024 12:17 PM

 विशाखापट्टनम इंग्लैंड के खिलाफ दो फरवरी से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया को दो बड़े झटके लगे हैं। लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और बल्लेबाज केएल राहुल चोट के कारण बाहर हो गए हैं। चयनकर्ताओं ने सौरभ कुमार, सरफराज खान और वॉशिंगटन सुंदर को स्क्वॉड में शामिल करने का फैसला किया है। पांच मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को 28 रन से हार झेलनी पड़ी थी। जडेजा और राहुल इसी मैच के दौरान चोटिल हुए। हैदराबाद में पहले टेस्ट के चौथे दिन रविंद्र जडेजा को हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस हुआ। पैर का स्कैन कराने के बाद उनकी रिपोट्र्स आनी बाकी है। वहीं, केएल राहुल को थाई में दर्द की शिकायत है। इस कारण उन्हें भी दूसरे टेस्ट में आराम दिया गया है। रविंद्र जडेजा हैदराबाद टेस्ट के चौथे दिन इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स के डायरेक्ट हिट से रन आउट हो गए। पैवेलियन लौटने के दौरान जडेजा को चलने में दिक्कतें हुईं। मैच खत्म होने के बाद रविंद्र जडेजा ने हैदराबाद में ही अपने पैर का स्कैन करवाया। जडेजा की स्कैन रिपोर्ट मुंबई इंस्टीट्यूट भेजी गई है, जहां सारे प्लेयर्स की स्कैन रिपोर्ट भेजी जाती है। रिपोर्ट आने के बाद ही कन्फर्म हो पाएगा कि रविंद्र जडेजा एक टेस्ट से बाहर होंगे या पूरी सीरीज से।

कुलदीप लेंगे जडेजा की जगह

रविंद्र जडेजा की जगह कुलदीप यादव को भी दूसरे टेस्ट की प्लेइंग-11 में जगह मिल सकती है। कुलदीप स्क्वॉड में शामिल चौथे स्पिनर हैं, उन्हें पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया था। पहले टेस्ट में टीम ने जडेजा के साथ अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन को बतौर स्पिनर मौका दिया था।

दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया— रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), आवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार।

सौरभ कुमार भी लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर

जडेजा की जगह स्क्वॉड में शामिल किए गए सौरभ कुमार भी लेफ्ट आर्म स्पिन बॉलर और उपयोगी बल्लेबाज हैं। घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलने वाले सौरभ ने फस्र्ट क्लास क्रिकेट में अब तक 68 मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 290 विकेट लेने के साथ-साथ 2061 रन भी बनाए हैं। सौरभ कुमार ने 24-27 जनवरी के बीच इंग्लैंड-ए के खिलाफ पहली पारी में 77 रन बनाए और मैच में छह विकेट लिए थे।

सरफराज के पास 45 फस्र्ट क्लास मैच का अनुभव

मुंबई की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले सरफराज खान ने अब तक 45 फस्र्ट क्लास मैच खेले हैं। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सरफराज ने फस्र्ट क्लास में 45 मैचों में करीब 70 की औसत से 3912 रन बनाए हैं। इसमें 14 शतक और 11 अद्र्धशतक शामिल हैं। वॉशिंगटन सुंदर पहले भी टीम इंडिया की ओर से टेस्ट मैच खेल चुके हैं। ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सुंदर ने अब तक चार टेस्ट मैचों में छह विकेट लिए हैं और 265 रन बनाए हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए