Monday, July 13, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

भारत के सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी मलेशिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में

12 जनवरी, 2024 02:34 PM

कुआलालम्पुर: भारत के सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी मलेशिया ओपन सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष डबल्स क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए, जबकि किदाम्बी श्रीकांत दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गए। दुनिया की दूसरे नंबर की जोड़ी सात्विक और चिराग ने फ्रांस के 36वीं रैंकिंग वाले लुकास कोरवी और रोनान लबार को 21-11, 21-18 से हराया। पिछले साल छह खिताब जीतने वाली भारतीय जोड़ी का सामना अब चीन के ही जि तिंग और रेन शियांग यू से होगा। श्रीकांत अपनी गलतियों पर काबू नहीं रख सके और हांगकांग के एंग का लोंग एंगस से दूसरे दौर में सीधे गेम में हार गए। कई सहज गलतियों और गलत लाइन कॉल के कारण विश्व रैंकिंग में 24वें स्थान पर काबिज श्रीकांत को दुनिया के 20वें नंबर से खिलाड़ी का लोंग से 13-21, 17-21 से पराजय झेलनी पड़ी।

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सात्विक और चिराग ने आक्रामक खेल दिखाते हुए पहले ही गेम में 11-2 की बढ़त बना ली। फ्रांसीसी जोड़ी ने हालांकि स्कोर 12-14 कर दिया। भारतीय जोड़ी का अनुभव यहां काम आया, जिसने लगातार सात अंक के साथ पहला गेम जीता। दूसरे गेम में 4-11 से पिछडऩे के बाद सात्विक और चिराग ने जबरस्त वापसी करते हुए 16-16 से बराबरी की। इसके बाद अपने प्रतिद्वंद्वी की गलतियों का फायदा उठाकर उन्होंने चार मैच प्वाइंट के साथ गेम और मैच जीता।

श्रीकांत का सफर समाप्त

उधर, श्रीकांत की शुरुआत अच्छी रही और एक समय वह 6-1 से आगे चल रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने गलतियां करनी शुरू कीं और का लोंग ने लगातार छह अंक लेकर वापसी की। पिछले दो मुकाबलों में श्रीकांत ने का लोंग को हराया था, लेकिन इस बार लय कायम नहीं रख सके और पहला गेम आसानी से गंवा दिया। दूसरे गेम में एक समय उनके पास 11-10 की बढ़त थी, लेकिन फिर गलतियों से वह उबर नहीं सके।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए