Monday, July 13, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

भारत-इंग्लैंड टीम के साथ बारिश भी तैयार, सात को 50 प्रतिशत आशंका, फिर साफ रहेगा मौसम

03 मार्च, 2024 12:42 PM

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में सात मार्च को बारिश भारत और इंग्लैंड टेस्ट मैच का मजा किरकिरा कर सकती है। खूबसूरती के लिए पहचाने जाने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का 5वां और आखिरी मैच सात मार्च से खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे सकती हैं, लेकिन बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है। रिपोट्र्स के मुताबिक धर्मशाला में सात मार्च को 50 प्रतिशत से अधिक बारिश की संभावना है। अगर टॉस से ठीक पहले बारिश हुई तो मुकाबला शुरू होने में देरी हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में पहले भी ऐसा कई बार हो चुका है। इतना ही नहीं, बल्कि दिन के शुरुआती घंटों में स्थितियां और खराब हो सकती हैं। ऊंचाई के कारण, शहर में सर्दियों के दौरान बर्फबारी होती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल कि सात मार्च को बारिश की 50 प्रतिशत संभावना है, इसके बाद 11 मार्च तक बारिश नहीं होगी।

धौलाधार पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड

शुक्रवार रात और शनिवार को बारिश के चलते धर्मशाला और मकलोडगंज ठंड की चपेट में आ गया है। धौलाधार पर्वत पर हल्की बर्फबारी हुई है। वहीं, दिन भर आसमान पर बादल छाए रहने के चलते एचपीसीए पदाधिकारी भी चिंतित दिखे। इसके साथ मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि धर्मशाला सहित अन्य स्थानों पर सात मार्च को 50 प्रतिशत बारिश के आसार हैं, जबकि 11 मार्च तक मौसम साफ रहने की बात कही है। यह एचपीसीए के लिए राहत की बात है।

अग्रिशमन कर्मियों की छुट्टिया रद्द

मकलोडगंज । धर्मशाला में भारत-इंग्लैंड के बीच सात से 11 मार्च तक खेले जाने वाले टेस्ट मैच के सफल आयोजन तक विभाग ने अग्निशमन कर्मियों की छुट्टियां 12 मार्च तक रद्द कर दी गई हैं। साथ ही शाहपुर और कांगड़ा से कर्मियों का अतिरिक्त स्टाफ धर्मशाला बुलाने के साथ-साथ एक अग्निशमन वाहन भी धर्मशाला लाया गया है। सात मार्च से एचपीसीए स्टेडियम के अलावा रेडिसन ब्लू होटल में एक-एक अग्निशमन वाहन उपलब्ध कराने के साथ विभाग यहां स्टाफ भी तैनात कर देगा। अग्निशमन विभाग के अधिकारी कर्मचंद ने शनिवार को अपनी टीम के साथ एचपीसीए स्टेडियम परिसर, होटल रेडिसन ब्लू के फायर हाइड्रेंटों का निरीक्षण किया। सभी हाइडेंटस सही पाए गए हैं। एचपीसीए स्टेडियम परिसर के साथ-साथ होटल रेडिसन ब्लू व ताज में 5000 लीटर वाले अग्निशमन वाहन उपलब्ध रहेंगे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए