Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

दुनिया

ब्लैक सी में रूस से तेल ला रहे तुर्की के जहाज पर हमला, क्रू मेंबर सुरक्षित

26 मार्च, 2026 06:02 PM

इस्तांबुल : काला सागर (ब्लैक सी) में तुर्की के क्रूड ऑयल टैंकर 'अल्टुरा' पर गुरुवार सुबह ड्रोन हमला हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन जहाज को नुकसान जरूर पहुंचा। तुर्की के परिवहन मंत्री अब्दुलकादिर उरालोग्लू के हवाले से इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस्तांबुल के बोस्फोरस जलडमरूमध्य के पास रूस से आ रहे तुर्की के टैंकर 'अल्टुरा' पर ड्रोन हमला हुआ, जिससे जहाज क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन चालक दल के सभी 27 तुर्की नागरिक सुरक्षित हैं। मंत्री ने कहा, “हमारा मानना है कि इंजन रूम को खास तौर पर टारगेट किया गया था। हमला ड्रोन से नहीं, बल्कि पानी के लेवल पर एक अनमैन्ड सरफेस व्हीकल से किया गया था।”

उरालोग्लू ने यह नहीं बताया कि जहाज पर हमला उनके जलक्षेत्र में हुआ या नहीं, लेकिन तुर्की के एनटीवी न्यूज चैनल ने बताया कि यह जहाज तुर्की की कंपनी बेसिकटास का है और इस पर सिएरा लियोन का झंडा लगा है। इसने शिप-ट्रैकिंग डेटा का हवाला देते हुए बताया कि यह रूस के नोवोरोस्सिय्स्क पोर्ट से लगभग 10 लाख बैरल क्रूड ऑयल लेकर निकला था और बोस्फोरस जलडमरूमध्य से बमुश्किल 30 किलोमीटर दूर था।

जहाज पर 1,40,000 टन कच्चा तेल था जो रूस से लाया जा रहा था। मंत्री के अनुसार, जहाज के ब्रिज और इंजन रूम को नुकसान हुआ, जिससे इसमें पानी भरने की सूचना मिली।
इससे पहले भी, दिसंबर 2025 में काला सागर में ही तुर्की के कई अन्य जहाजों को रूसी हमलों में निशाना बनाए जाने की रिपोर्टें आई थीं। यह क्षेत्र रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण तनावपूर्ण बना हुआ है। कुछ हमलों के बाद राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने ब्लैक सी को “टकराव का इलाका” न बनाने की चेतावनी दी थी।
तुर्की, जिसका उत्तरी किनारा यूक्रेन और क्रीमिया के बीच है, ने फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से कीव और मास्को दोनों के साथ करीबी रिश्ते बनाए रखे हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

पाकिस्तान ने अमेरिका को दिया धोखा? यूएस की रिपोर्ट में दावा- पाक एयरबेस में छिपाए गए ईरानी विमान

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

चीन दौरे से पहले ट्रंप ने जताई 'अच्छी चीजें' होने की उम्मीद, 17 बड़े बिजनेसमैन के साथ पहुंचेंगे बीजिंग

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

ट्रंप और जिनपिंग की मुलाकात से पहले अमेरिकी सीनेटरों ने ताइवान हथियार डील को मंजूरी देने की अपील की

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिका ने यूएन के माइग्रेशन डिक्लेरेशन को किया खारिज, रुबियो ने बड़े पैमाने पर प्रवासन को बताया बड़ी गलती

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चीनी कारों को बताया खतरनाक, जासूसी के डर से लगा सकता है बैन

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

'यह बिल्कुल मंजूर नहीं है', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान के जवाबी प्रस्ताव को पूरी तरह से किया खारिज

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान ने अमेरिका को भेजा ड्राफ्ट प्रस्ताव; युद्ध खत्म करने, प्रतिबंध व नेवल ब्लॉकेड हटाने की रखी मांग

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

ईरान युद्ध के बीच WFH और फ्यूल का इस्तेमाल कम करने के PM मोदी के प्रयासों का अमित शाह, हरदीप पुरी ने किया समर्थन

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

काठमांडू में टला बड़ा विमान हादसा, लैंडिंग के वक्त धू-धू कर जला विमान का टायर, बाल-बाल बची 278 यात्रियों की जान

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा ने तमिलनाडु के सीएम विजय को दी बधाई, मजबूत ऐतिहासिक संबंधों पर दिया जोर