Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

ब्रिटेन की खालिस्तानी आतंक पर बड़ी कार्रवाईः बब्बर खालसा नेटवर्क पर लगाए कड़े प्रतिबंध, भारत बोला- स्वागत है

09 दिसंबर, 2025 10:48 AM

ब्रिटेन सरकार ने प्रतिबंधित खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा और उससे जुड़े चरमपंथी नेटवर्क पर  कड़े प्रतिबंधों का ऐलान किया है जिसका भारत ने स्वागत किया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने इसे आतंकवाद और अवैध वित्तीय गतिविधियों के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। MEA के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि लंदन द्वारा उठाया गया यह कदम उन व्यक्तियों और संगठनों को निशाना बनाता है, जो भारत-विरोधी उग्रवादी गतिविधियों में शामिल हैं। उन्होंने कहा “यूके सरकार द्वारा उठाए गए कदम वैश्विक आतंकवाद, उग्रवाद और अवैध वित्तीय प्रवाह को रोकने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। ऐसे व्यक्ति सिर्फ भारत और यूके के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा हैं।”

भारत ने कहा कि वह यूके के साथ काउंटर-टेररिज़्म सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में मिलकर काम करेगा। यूके सरकार ने पिछले सप्ताह खालिस्तानी उग्रवादी समूहों के फंडिंग नेटवर्क को तोड़ने के लिए कई कड़े कदम उठाए। बब्बर खालसा से जुड़े गुरप्रीत सिंह रिहाल की संपत्तियों को फ्रीज कर दिया गया। रिहाल पर डायरेक्टर डिसक्वालिफिकेशन लगाया गया। बब्बर अखाली लहर के खिलाफ भी एसेट फ्रीज का आदेश जारी। यूके ट्रेज़री के अनुसार, रिहाल और उसके नेटवर्क पर आरोप हैं कि वे आतंकवाद को बढ़ावा देने, भर्ती गतिविधियां चलाने, हथियारों और सैन्य सामग्री खरीदने, वित्तीय सेवाएं और सहायता देने जैसी गतिविधियों में शामिल थे।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर