Thursday, July 02, 2026
BREAKING
हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार, बनवाए 3.31 करोड़ से अधिक शौचालय महोबा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत अयोध्या के वकील बोले-चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर दर्ज हो एफआईआर बारिश में भीगी तमन्ना भाटिया, राशा थडानी ने पूछा- 'मेरे बिना ऐसा क्यों किया' लॉस एंजिल्स में भाषा से जुड़ी चुनौतियों पर बोलीं सना सईद, 'सुना जाना सबसे जरूरी होता है' 'गदर: एक प्रेम कथा' के सेट पर जब सनी देओल ही बन गए निर्देशक, अमीषा पटेल ने एक टेक में पूरा किया सीन बहन निशा को बचपन में कैसे परेशान करती थीं काजल अग्रवाल ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

दुनिया

बोंडी बीच पर आतंकी हमला करने वाला पहली बार कोर्ट में किया गया पेश

16 फ़रवरी, 2026 06:51 PM

ऑस्ट्रेलिया में 14 दिसंबर को सिडनी के बोंडी बीच पर यहूदी लोगों पर हमला करने वाला आतंकी नवीद अकरम सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। अकरम वीडियो लिंक के जरिए ऑस्ट्रेलिया की सुपरमैक्स कोर्ट में पेश हुआ। देश में लगभग तीन दशकों में हुई सबसे बड़ी मास शूटिंग के बाद यह उसकी पहली सार्वजनिक सुनवाई थी।

पुलिस ने आतंकी पर कुल 59 आरोप लगाए

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस ने 24 साल के नवीद पर कुल 59 आरोप लगाए हैं जिनमें 15 हत्याएं, 40 लोगों को घायल करने के इरादे से हमला और एक आतंकी कृत्य शामिल है।

दिसंबर में हनुक्का समारोह के दौरान आतंकी ने किया था हमला

अकरम और उसके पिता साजिद पर आरोप है कि दोनों ने दिसंबर में हनुक्का समारोह के दौरान हमला किया था। हमले के दौरान पुलिस की गोली लगने से पिता मारा गया था।अदालत के बयान और स्थानीय मीडिया के मुताबिक, वह जेल से वीडियो लिंक के जरिए कोर्ट में लगभग पांच मिनट के लिए पेश हुआ।

कोर्ट ने कहा कि सबूतों की टाइमलाइन पर भी चर्चा हुई। स्थानीय मीडिया ने बताया कि सोमवार को सुनवाई के दौरान अकरम ज्यादातर चुप रहा और तभी बोला जब पीठासीन न्यायाधीश ने उससे सीधे बात की। उसके वकील बेन आर्चबोल्ड ने बाद में कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि उसका मुवक्किल कौन सी दलील देगा।

इस केस की अगली सुनवाई अप्रैल में होगी

इस केस की अगली सुनवाई अप्रैल में होगी। इस बीच, इस महीने की शुरुआत में, ऑस्ट्रेलियन सिक्योरिटी इंटेलिजेंस ऑर्गनाइजेशन (एएसआईओ) के सुरक्षा महानिदेशक माइक बर्गेस ने सीनेट में कहा कि हमलावरों ने योजनाबद्ध तरीके से पूरी वारदात को अंजाम दिया और पूरे कृत्य को छिपाने के लिए बहुत एहतियात बरता।

उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि कथित आतंकवादियों ने अपनी साजिश छिपाने के लिए बहुत ज्यादा एहतियात रखा। आसान शब्दों में कहें तो, वे रडार से छिपने के लिए अंधेरे में चले गए।”यह हमला यहूदी त्योहार हनुक्का को टारगेट करके किया गया था, जो 1996 के बाद पिछले 30 साल में ऑस्ट्रेलियाई धरती पर हुआ सबसे घातक आतंकी हमला था।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर