Thursday, July 02, 2026
BREAKING
हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा योगी सरकार आने पर पकड़ी केंद्रीय योजनाओं ने रफ्तार, बनवाए 3.31 करोड़ से अधिक शौचालय महोबा में सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत अयोध्या के वकील बोले-चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर दर्ज हो एफआईआर बारिश में भीगी तमन्ना भाटिया, राशा थडानी ने पूछा- 'मेरे बिना ऐसा क्यों किया' लॉस एंजिल्स में भाषा से जुड़ी चुनौतियों पर बोलीं सना सईद, 'सुना जाना सबसे जरूरी होता है' 'गदर: एक प्रेम कथा' के सेट पर जब सनी देओल ही बन गए निर्देशक, अमीषा पटेल ने एक टेक में पूरा किया सीन बहन निशा को बचपन में कैसे परेशान करती थीं काजल अग्रवाल ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

दुनिया

अमेरिकी सेना की कार्रवाई: हिंद महासागर में वेनेजुएला से जुड़े एक और तेल टैंकर को रोका

16 फ़रवरी, 2026 12:34 PM

पेंटागन ने रविवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने हिंद महासागर में वेनेजुएला से जुड़े एक अन्य तेल टैंकर को रोका और उस पर सवार हो गई। पेंटागन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बयान में कहा कि वेरोनिका III नामक पोत को अमेरिकी अधिकारियों ने कैरेबियन सागर से हिंद महासागर तक ट्रैक किया और फिर उसे रोककर निरीक्षण किया। बयान में कहा गया है, “रात भर में, अमेरिकी सेना ने इंडोपाकॉम के जिम्मेदारी वाले क्षेत्र में बिना किसी घटना के वेरोनिका III पर कार्रवाई की।”

अमेरिका का कहना है कि यह जहाज राष्ट्रपति के आदेश के तहत लगाए गए प्रतिबंधों से बचकर निकलने की कोशिश कर रहा था। अमेरिकी रक्षा विभाग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र किसी भी अवैध गतिविधि के लिए सुरक्षित स्थान नहीं है। बताया गया कि यह जहाज पनामा के झंडे वाला तेल टैंकर है और इस पर ईरान और वेनेजुएला से जुड़े तेल प्रतिबंधों का उल्लंघन करने का आरोप है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह जहाज करीब 19 लाख बैरल कच्चा तेल और फ्यूल ऑयल लेकर जा रहा था और 2023 से रूस, ईरान और वेनेजुएला के तेल परिवहन से जुड़ा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिसंबर में वेनेजुएला से जुड़े प्रतिबंधित तेल टैंकरों पर “पूरी तरह का ब्लॉकेड” लगाने का आदेश दिया था।पिछले सप्ताह भी अमेरिकी सेना ने एक और टैंकर को हिंद महासागर में रोककर जांच की थी।

अमेरिका का कहना है कि वह जमीन, हवा और समुद्र-हर जगह प्रतिबंधों को लागू करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिसंबर में वेनेजुएला में आने या जाने वाले सभी अमेरिकी प्रतिबंधित तेल टैंकरों पर पूरी तरह से रोक लगाने का आदेश दिया था। 3 जनवरी को अमेरिका की कार्रवाई और वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़े जाने के बाद से यह प्रतिबंध जारी है।

अमेरिकी रक्षा विभाग ने रविवार को एक पोस्ट में कहा, “अंतरराष्ट्रीय जल कोई सुरक्षित स्थान नहीं है। जमीन, हवा या समुद्र से, हम आपको ढूंढ लेंगे और न्याय दिलाएंगे। रक्षा विभाग अवैध तत्वों और उनके सहयोगियों को समुद्री क्षेत्र में आने-जाने की आजादी नहीं देगा।” मैरीटाइम इंटेलिजेंस फर्म के मुताबिक, वेरोनिका III 3 जनवरी, 2026 को वेनेजुएला से निकला था, उसी दिन वेनेजुएला के नेता निकोलस मादुरो को पकड़ा गया था, और इसमें लगभग 19 लाख बैरल कच्चा तेल और फ्यूल ऑयल था।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर