Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

धर्म

बेटियों के लेकर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के बयान पर महिला आयोग सख्त, डीएम को लिखा पत्र

27 जुलाई, 2025 04:54 PM

लखनऊ। कथावाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य द्वारा बेटियों को लेकर की गई टिप्पणी के प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान ने मथुरा के जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। चौहान ने कहा कि कथावाचक द्वारा की गई टिप्पणी का वह घोर विरोध करती हैं, जो उन्होंने बेटियों और महिलाओं को लेकर की है। उन्होंने कहा “मुझे लगता है कि इससे ज्यादा भद्दी और घटिया भाषा का प्रयोग कोई नहीं कर सकता है। व्यास गद्दी पर बैठकर इतने बड़े कथावाचक जिनको सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसके बावजूद यह ऐसे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। मुझे लगता है कि यह अच्छी बात नहीं है। इन्हें कम उम्र में ज्यादा शोहरत मिल गई है जो जो इनको समझ में नहीं आ रहा है। मैं तो यही कहूंगी विनाश काले विपरीत बुद्धि। ”

उन्होंने कहा कि माफी मांगना किसी गलत बात का समाधान नहीं है। उन्होंने जिलाधिकारी मथुरा को पत्र लिखकर घटना को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि बीते दिनों कथावाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य ने मथुरा जिले में स्थित वृंदावन के गौरी गोपाल आश्रम में कथित तौर पर कहा है कि 25 वर्ष की अविवाहित लड़कियों का चरित्र ठीक नहीं होता। लड़कियों की शादी 14 वर्ष की उम्र में ही कर देनी चाहिए। इससे वे परिवार में अच्छे से घुल मिल जाएंगी। उनके बयान को लेकर महिलाओं में भारी आक्रोश है। हालांकि जगह-जगह हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए उन्होंने माफी भी मांग ली है।

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन