Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

खेल

बुमराह के बिना बेबस नहीं टीम इंडिया, तेज गेंदबाज जब-जब टेस्ट मैच नहीं खेले, तब-तब जीता भारत

30 जून, 2025 01:32 PM

बर्मिंघम; तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के सुपरहीरो हैं। क्रिकेट का कोई भी फॉर्मेट हो, गेंद बुमराह के हाथ में हो तो हर एक भारतीय फैन खुश रहता है, क्योंकि उसे उम्मीद होती है कि भारत का ये कोहिनूर देश को जीत दिलाने के लिए एड़ी-चोटी की जान लगा देगा। जसप्रीत ने अपने प्रदर्शन से ये कमाया है। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में उनके बाहर बैठने से फैंस चिंतित हैं। वर्कलोड के कारण उनको बाहर बैठना पड़ रहा है, लेकिन अब सवाल ये है कि क्या बुमराह के बिना टीम इंडिया बेबस है? इसका जवाब आंकड़ों में खोजेंगे, तो पाएंगे कि भारतीय टीम बिना बुमराह के भी सफल रही है। दरअसल, बुमराह ने जब से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया, तब से लेकर अब तक भारत ने कुल 72 मैच खेले हैं।

इनमें से जसप्रीत ने 46 मुकाबले खेले हैं और 26 मैच मिस किए हैं, जो करीब 36 फीसदी बैठते हैं। टेस्ट क्रिकेट में इस दौरान वे 200 विकेट 20 से कम के औसत से पूरा कर चुके हैं, जो कि एक वल्र्ड रिकॉर्ड है। हालांकि, आपको जानकर हैरानी होगी कि जसप्रीत ने इस दौरान जो मैच मिस किए हैं, उनमें टीम इंडिया को ज्यादा जीत (जीत प्रतिशत के हिसाब से) मिली हैं। अपने डेब्यू के बाद से जसप्रीत ने टीम इंडिया के लिए 46 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें से भारत को 20 मैचों में जीत मिली है और 22 मैचों मे हार मिली है। चार मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर जब-जब बुमराह ने रेस्ट या इंजरी के कारण ब्रेक लिया है, तब-तब भारत को ज्यादा मैचों में जीत मिली है। बुमराह के डेब्यू के बाद से टीम इंडिया ने उनके बिना कुल 26 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें से 18 मैचों में टीम को जीत मिली है और सिर्फ पांच मैचों में हार मिली है। इसके अलावा तीन मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं। ये आंकड़े बता रहे हैं कि भारत बुमराह के बिना बेबस नहीं है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

साउथ अफ्रीका से मुकाबले के लिए न्यूजीलैंड की महिला वनडे टीम का ऐलान, केली नाइट को मिला मौका

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

IPL 2026 Guidelines: ड्रेसिंग रूम में सिर्फ स्टाफ को एंट्री, मैच के दिन अभ्यास नहीं कर पाएगी टीम

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

पाकिस्तान में खेलने आए, तो मार देंगे, पीएसएल पर मंडराया खतरा, वार्नर-स्टीव को मिली धमकी

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन?

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

हॉकी इंडिया ने सलाना अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन किए जारी, सलीमा-हार्दिक प्लेयर ऑफ द ईयर की रेस में शामिल

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

टी20 सीरीज: न्यूजीलैंड ने जीता चौथा मैच, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बनाई

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

केकेआर की मुश्किलें बढ़ीं, आईपीएल 2026 से बाहर हुए आकाश दीप

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल

IPL 2026: शुरुआती मैचों में 9 विदेशी खिलाड़ी नहीं खेल पाएंगे, ऑस्ट्रेलिया के 4 दिग्गज शामिल