Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• उबर ने जोमैटो के पूर्व एग्जीक्यूटिव राकेश रंजन को भारत और दक्षिण एशिया का प्रमुख किया नियुक्त • ईयर एंडर 2026: टी20 विश्व कप का खिताब, छक्कों का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट के मैदान पर भारत के लिए बेमिसाल रहा यह साल • क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल में कैसा है भारत का टेस्ट रिकॉर्ड? 2020 में करना पड़ा था करारी हार का सामना • माधुरी दीक्षित के घर में हैं दो डॉगी, बताया- 'घर आने की खबर सुनते ही खुशी से उछलने लगते हैं' • कभी न्यूयॉर्क के पार्क में तीन रातें सोए अर्जुन रामपाल, दोस्त के कुत्ते ने बदली किस्मत • 'पुलिस कंपनी' में बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगे फरदीन खान, खतरनाक लुक ने खींचा ध्यान • 26/11 मुंबई हमलों की बरसी: अमेरिका ने किया शहीदों को याद, गोर बोले- आतंक से मिलकर लड़ेंगे • एनवीडिया प्रमुख की वापसी पर अमेरिकी सीनेटर ने ट्रंप प्रशासन से मांगा जवाब • मिस्र में ईंधन टैंकर पलटने से भीषण आग, 30 जिंदा जले • कांग्रेस ने सबसे ज्यादा किया संविधान का दुरुपयोग, संविधान बचाओ यात्रा से जनता को कर रहे गुमराह : बृजभूषण

पंजाब

बुजुर्ग मां की पुकार पर तत्काल कार्रवाई; डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में मिला न्याय

10 जून, 2026 08:29 PM

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इसी प्रतिबद्धता के तहत सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में विभाग ने जिला मानसा की एक बुजुर्ग महिला की शिकायत पर तुरंत हस्तक्षेप करते हुए मामले की जांच करवाई तथा आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई को तेजी से अमल में लाकर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की। इससे पीड़ित बुजुर्ग महिला को न्याय मिला है।

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि बुजुर्ग महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि पारिवारिक विवाद और संपत्ति संबंधी मामले को लेकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है तथा उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। शिकायत प्राप्त होते ही जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, मानसा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया। पुलिस द्वारा जांच के बाद एफआईआर दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि किसी भी बुजुर्ग माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार या शोषण न केवल कानूनी रूप से गलत है, बल्कि यह हमारे सामाजिक और नैतिक मूल्यों के भी विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की स्पष्ट नीति है कि प्रत्येक बुजुर्ग को सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त जीवन का अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में पीड़ितों को तत्काल राहत और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मामले की पैरवी के दौरान जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, मानसा ने बुजुर्ग महिला से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। इस अवसर पर उन्हें जिला मानसा में संचालित “सत्कार घर” के बारे में भी जानकारी दी गई, जहां आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित आवास, देखभाल तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।

इस दौरान अधिकारियों ने सत्कार घर का दौरा कर वहां रह रहे बुजुर्गों से बातचीत की और उनकी आवश्यकताओं तथा सुझावों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही प्रबंधन को बुजुर्गों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण से संबंधित सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

डॉ. बलजीत कौर ने लोगों से अपील की कि यदि किसी बुजुर्ग नागरिक के साथ दुर्व्यवहार, उपेक्षा या संपत्ति संबंधी शोषण का कोई मामला सामने आता है, तो तुरंत संबंधित अधिकारियों या वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन नंबर 14567 पर संपर्क किया जाए।

उन्होंने दोहराया कि पंजाब सरकार वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण, सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा जरूरतमंद बुजुर्गों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष