Thursday, July 02, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

दुनिया

बीच समुद्र बदला रूट, चीन जा रहा रूसी तेल अचानक भारत की ओर मुड़ा, ड्रैगन को झटका!

18 मार्च, 2026 04:51 PM

वैश्विक तनाव के बीच कच्चे तेल के बाजार में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, रूस से लाखों बैरल कच्चा तेल लेकर चीन जा रहे कई तेल टैंकरों ने बीच समुद्र में ही अपना रास्ता बदल लिया है और अब वे भारत के बंदरगाहों की ओर बढ़ रहे हैं। इसे वैश्विक ऊर्जा व्यापार में बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

बीच समुद्र में बदला रूट
शिप-ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक ‘एक्वा टाइटन’ नाम का एक विशाल टैंकर जनवरी के अंत में रूस के बाल्टिक सागर से ‘यूराल्स’ कच्चा तेल लेकर चीन के रिझाओ बंदरगाह के लिए निकला था लेकिन मार्च के मध्य में दक्षिण-पूर्व एशियाई जलक्षेत्र में पहुंचने के बाद इसने अचानक दिशा बदल ली। अब यह 21 मार्च को भारत के न्यू मैंगलोर बंदरगाह पहुंचने वाला है।

यह अकेला मामला नहीं है। डेटा के अनुसार, कम से कम सात टैंकर ऐसे हैं जिन्होंने चीन की बजाय भारत की ओर रुख कर लिया है। वहीं ‘ज़ौज़ू एन’ नाम का एक अन्य टैंकर, जो कजाकिस्तान का ‘सीपीसी ब्लेंड’ क्रूड लेकर चीन जा रहा था, उसने भी बीच रास्ते से मुड़कर भारत आने का फैसला किया है और इसके 25 मार्च को गुजरात के सिक्का बंदरगाह पहुंचने की संभावना है।

क्यों बदला जहाजों का रास्ता?
इस बड़े बदलाव की मुख्य वजह मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव और तेल आपूर्ति पर उसका असर है। ईरान से जुड़े संघर्ष के चलते भारत को मिलने वाली पारंपरिक तेल सप्लाई प्रभावित हुई है। ऐसे में ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत ने तेजी से वैकल्पिक स्रोतों की ओर रुख किया है।

बताया जा रहा है कि इस स्थिति को देखते हुए अमेरिका ने भी भारत को अस्थायी तौर पर रूस से तेल खरीद बढ़ाने की छूट दी है। इसके बाद भारतीय रिफाइनरियों ने तेजी दिखाते हुए एक ही हफ्ते में करीब 3 करोड़ बैरल तेल खरीद लिया।

चीन को लगा झटका
हाल के महीनों में जब भारत ने रूस से तेल खरीद घटाई थी, तब चीन रूस का सबसे बड़ा खरीदार बन गया था लेकिन अब टैंकरों का भारत की ओर मुड़ना चीन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देश भी अब रूस से तेल खरीद फिर से बढ़ा सकते हैं। इससे आने वाले समय में चीन को मिलने वाली सप्लाई और घट सकती है।

बदलता वैश्विक समीकरण
विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटनाक्रम सिर्फ तेल आपूर्ति का बदलाव नहीं, बल्कि वैश्विक राजनीति और व्यापारिक समीकरणों में हो रहे बड़े बदलाव का संकेत है। आने वाले दिनों में इसका असर कच्चे तेल की कीमतों और ऊर्जा बाजार पर भी देखने को मिल सकता है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अपने अंतिम चरण में है: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा

अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा

अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट

अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट

अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद

अफगानिस्तान: पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में मारे गए आम लोग, पूर्व राजदूत बोले- मतभेद सुझलाना नहीं चाहता इस्लामाबाद

डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: यूरोप में हीटवेव से हुईं 1300 से अधिक 'अतिरिक्त' मौतें

डब्ल्यूएचओ प्रमुख की चेतावनी: यूरोप में हीटवेव से हुईं 1300 से अधिक 'अतिरिक्त' मौतें