बिलासपुर। बिलासपुर के खिलाड़ी अभिषेक सोनी प्राइम वॉलीबाल लीग के टॉप-14 प्लेइंग स्क्वाड में चयनित हुए हैं। अभिषेक ने इसका श्रेय चेतना संस्था के सचिव हरीश नड्डा और टीम को दिया है। फरवरी में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए अभिषेक सोनी ने अपनी प्रतिभा के दम पर बड़ा मुकाम हासिल किया है।
‘खेलेगा बिलासपुर खिलेगा बिलासपुर’ थीम के साथ मंडल स्तर के बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता फरवरी में बरमाणा में हुई थी। अभिषेक का कहना है कि चेतना संस्था द्वारा मुहैया करवाए गए मौके और हरीश नड्डा के प्रोत्साहन से यह संभव हो पाया है।