Thursday, March 12, 2026
BREAKING
सीजेआई सूर्यकांत ने डेटा प्रोटेक्शन एक्टAC पर सुनवाई का दिया भरोसा, कहा-डेटा आज की नई करेंसी भारत रिफाइंड पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यातक, पड़ोसी देश डीजल के लिए कर रहे अनुरोध: विदेश मंत्रालय ईरान में फंसे भारतीयों के साथ सरकार, एस जयशंकर ने विदेश मंत्री अराघची से तीन बार की बात: विदेश मंत्रालय फरवरी में भारत की रिटेल महंगाई में 47 बेसिस बढ़कर 3.2 परसेंट हुई UAE ने यूएनएससी में ईरान की निंदा वाले प्रस्ताव का किया स्वागत, तुरंत हमले रोकने की उठाई मांग लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा- ‘भारत के लोकतंत्र और उसके संविधान पर सभी को गर्व होना चाहिए’ पीएम मोदी शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी करेंगे, 9.32 करोड़ किसानों को सीधा लाभ पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार ड्रग तस्कर भुवनेश चोपड़ा उर्फ आशीष गिरफ्तार एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत, शादी सीजन में जनता परेशान : भूपेंद्र सिंह हुड्डा खाड़ी देशों से हरियाणा के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मिले दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा

बिना उचित कारण मरीजों को बाहर से दवा लिखना स्वीकार नहीं किया जाएगा : आरती सिंह राव

11 मार्च, 2026 08:37 PM

पंचकूला : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बुधवार को सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल पंचकूला का औचक निरीक्षण किया और विभिन्न वार्डों का दौरा कर वहां इलाज के लिए आए मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने महानिदेशक स्वास्थ्य विभाग और सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल की इमरजेंसी, लेबर रूम, एनआईसीयू वार्ड, ओपीडी, आईसीयू, ईएनटी, ऑर्थोपेडिक विभाग सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर इलाज, दवाइयों और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अधिकांश मरीजों ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के व्यवहार तथा सेवाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने अस्पताल में स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के तहत संचालित जनऔषधि केंद्र का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध दवाइयों की जानकारी ली। उन्होंने अपने स्टाफ को अलग-अलग काउंटरों पर भेजकर दवाओं की उपलब्धता की जांच करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल की सफाई व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन को लेकर संतुष्ट नजर नहीं आईं। उन्होंने पाया कि अस्पताल में करीब 16 से 17 सफाई कर्मचारी तैनात होने के बावजूद उनके कार्यस्थल और ड्यूटी का स्पष्ट रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं था। इस पर उन्होंने अधिकारियों को तुरंत व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए और कहा कि भविष्य में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इसे पीपीपी मोड पर देने पर भी विचार किया जा रहा है।

आरती सिंह राव ने कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि गर्मियों को देखते हुए अस्पताल में एयर कंडीशनिंग व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाए, ताकि दूर-दराज से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से महिला वार्ड की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया और कहा कि अस्पताल में महिला मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि महिला वार्ड सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की नियुक्ति की जाए ताकि महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण मिल सके।
स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल की नर्सरी (नवजात शिशु वार्ड) का भी निरीक्षण किया और वहां भर्ती बच्चों की देखभाल की व्यवस्था को देखा। इस दौरान उन्होंने एक नवजात बच्चे को गोद में लेकर उसे आशीर्वाद दिया और वहां कार्यरत डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ के कार्य की सराहना करते हुए उनके प्रयासों पर संतोष जताया।

निरीक्षण के दौरान कुछ मरीजों द्वारा अस्पताल से बाहर की दवाइयां लिखे जाने की शिकायत भी स्वास्थ्य मंत्री के संज्ञान में लाई गई । इस पर उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए तीन डॉक्टरों को तलब किया और अस्पताल प्रशासन को कड़े निर्देश दिए कि मरीजों को उपलब्ध दवाइयां अस्पताल से ही प्रदान की जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना उचित कारण मरीजों को बाहर से दवा लिखना स्वीकार नहीं किया जाएगा।
अस्पताल की इमारत से संबंधित समस्याओं पर उन्होंने कहा कि कुछ वार्डों में छत से पानी टपकने की शिकायत सामने आई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा से अनुरोध करके जल्द ही मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने अस्पताल की नई इमारत में जल्द से जल्द सेवाएं शुरू करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में साफ-सफाई, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने महानिदेशक, स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल में तैनात सफाई कर्मचारियों की विस्तृत सूची भी जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मीडिया से बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वे मरीजों की जांच और उपचार पूरी ईमानदारी से करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लोगों के स्वास्थ्य की जांच और उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ मनीष बंसल, सिविल सर्जन डॉ मुक्ता कुमार सहित अस्पताल के विभिन्न विभागों के डॉक्टर और अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत, शादी सीजन में जनता परेशान : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत, शादी सीजन में जनता परेशान : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

खाड़ी देशों से हरियाणा के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मिले दीपेन्द्र हुड्डा

खाड़ी देशों से हरियाणा के नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मिले दीपेन्द्र हुड्डा

वैश्विक संकट और युद्ध की आड़ में केंद्र सरकार आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है : राव नरेंद्र सिंह

वैश्विक संकट और युद्ध की आड़ में केंद्र सरकार आम जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है : राव नरेंद्र सिंह

मेले व कुश्ती दंगल हमारी संस्कृति और वीरता के प्रतीक: धनखड़

मेले व कुश्ती दंगल हमारी संस्कृति और वीरता के प्रतीक: धनखड़

डॉ० पवन कुमार ने संभाला तीसरी बार बोर्ड अध्यक्ष का कार्यभार

डॉ० पवन कुमार ने संभाला तीसरी बार बोर्ड अध्यक्ष का कार्यभार

प्रदेश में 100 स्वास्थ्य संस्थान बने फर्स्ट रेफरल यूनिट : आरती सिंह राव

प्रदेश में 100 स्वास्थ्य संस्थान बने फर्स्ट रेफरल यूनिट : आरती सिंह राव

हरियाणा में पीएम श्री स्कूलों को दो साल तक मिलेंगे 2-2 करोड़ रुपये

हरियाणा में पीएम श्री स्कूलों को दो साल तक मिलेंगे 2-2 करोड़ रुपये

वनवासी कल्याण आश्रम ने उठाई डीलिस्टिंग की मांग, धर्मांतरण करने वालों को न मिले एसटी आरक्षण का लाभ

वनवासी कल्याण आश्रम ने उठाई डीलिस्टिंग की मांग, धर्मांतरण करने वालों को न मिले एसटी आरक्षण का लाभ

हरियाणा और कनाडा नवाचार व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मजबूत साझेदारी स्थापित कर सकते हैं : नायब सिंह सैनी

हरियाणा और कनाडा नवाचार व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मजबूत साझेदारी स्थापित कर सकते हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक बंसल की माताजी के निधन पर गहरा शोक जताया

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक बंसल की माताजी के निधन पर गहरा शोक जताया