Friday, March 20, 2026
BREAKING
प्रीमियम पेट्रोल 2 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, सामान्य ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हवाई यात्रियों के लिए स्मार्ट योग रूटीन, आयुष मंत्रालय ने दिए कई महत्वपूर्ण सुझाव केंद्र ने आयकर नियम 2026 के लिए अधिसूचना जारी की, रिटर्न फाइल करना आसान हुआ दिल्ली के उपराज्यपाल ने पीएम मोदी से की मुलाकात आईटी शेयरों में तेजी से बाजार को सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में बंद न्यूजीलैंड महिला टीम ने तीसरे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराया मुख्यमंत्री सेहत योजना से बुजुर्गों को बिना आर्थिक बोझ के सम्मानजनक और कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं: डॉ. बलबीर सिंह 214 करोड़ रुपये की लागत वाली काठगढ़ लिफ्ट सिंचाई योजना से 33 गांवों और 11,500 एकड़ क्षेत्र को मिलेगा लाभ: बरिंदर कुमार गोयल अगर गैस की कोई कमी नहीं तो लोगों की लाइन क्यों लगी है? : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सुशासन का मूल मंत्र: तेजी, पारदर्शिता और समयबद्ध निपटान : अनिल विज

हिमाचल

बारिश का कहर: भूस्खलन से 10 फुट नीचे धंसी जमीन, खाली करवाया पूरा गांव, बेघर हुए परिवार

16 सितंबर, 2025 04:33 PM

कांगड़ा जिला के अंतर्गत थुरल तहसील के गगरेड गांव में मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। मंगलवार सुबह हुए भीषण भूस्खलन से पूरा गांव खतरे की जद में आ गया है। जानकारी के अनुसार गांव की जमीन लगभग 10 फुट नीचे धंस गई है और यह सिलसिला अभी भी जारी है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

इस प्राकृतिक आपदा में गांव के करीब एक दर्जन घर खतरे की जद में आ गए हैं। जानकारी के मुताबिक 4 मकान पूरी तरह से मलबे में समा चुके हैं, जबकि अन्य घरों को भी भारी नुक्सान पहुंचा है और वे रहने लायक नहीं बचे हैं। भूस्खलन के कारण लोगों के वाहनाें और अन्य कीमती सामान काे भी नुक्सान पहुंचा है। घटना की भयावहता को देखते हुए पड़ोसी गांव के लोगों ने तुरंत मदद की और सभी प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

मौके पर पहुंचे थुरल के तहसीलदार राजेश जरियाल ने स्थिति की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी ग्रामीणों और उनके पशुओं को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि गांव में अभी भी लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिसके चलते पूरे क्षेत्र को प्रतिबंधित कर दिया गया है। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए प्रशासन ने लोगों को अपने घरों की तरफ जाने पर सख्ती से रोक लगा दी है। वहीं एसडीएम धीरा ने अपने दल के साथ घटनास्थल का दौरा कर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करवा दिया है और उन्हें फौरी राहत भी प्रदान की गई है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

हिमाचल प्रदेश की GDP बढ़ी, 283626 रुपए हुई प्रति व्यक्ति आय, अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर टॉपर

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

उद्योगपतियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं करेंगे: सुक्खू

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

Himachal Weather: अटल टनल के पास भारी बर्फबारी, घाटी में प्रभावित हुआ जनजीवन

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

शून्यकाल में शिक्षा-स्वास्थ्य-रोजगार पर चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विषयों पर कार्रवाई की कही बात

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड लागू, सोशल मीडिया पर भी नियंत्रण

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

HP Weather: हिमाचल में कई स्थानों पर तीन दिन होगी बारिश और बर्फबारी, ऑरेंज अलर्ट जारी

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

PMGSY के तहत किया घटिया काम, हिमाचल के 138 ठेकेदारों पर ब्लैकलिस्ट होने का खतरा

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

कर्मचारी-पेंशनरों के मुद्दों को हथियार बनाएगी BJP, सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष ने ली भाजपा विधायक दल की बैठक

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

CM सुक्खू बोले- चुनौतियों के बावजूद शिक्षा और स्वास्थ्य बजट में नहीं होगी कोई कटौती

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले

गोकुल बुटेल ने कैबिनेट रैंक वापस लेने के फैसले का किया स्वागत, वेतन कटौती पर भी बोले