Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

एनसीआर में पूरे सप्ताह छाए रहेंगे काले बादल, हल्की बारिश से सुहावना रहेगा मौसम

23 जुलाई, 2026 01:45 PM

नोएडा : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों के लिए मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार पूरे सप्ताह एनसीआर में मौसम सुहावना बना रहेगा। आसमान पर काले और घने बादलों का डेरा रहेगा तथा बीच-बीच में हल्की बारिश और बूंदाबांदी लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाएगी।

खास बात यह है कि इस अवधि के लिए कोई भी मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है, जिससे सामान्य जनजीवन पर किसी बड़े प्रभाव की आशंका नहीं है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 23 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन अधिकतम आर्द्रता 95 प्रतिशत और न्यूनतम 80 प्रतिशत रहेगी। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी तथा हल्की बारिश होने की संभावना है।

24 जुलाई को भी मौसम लगभग इसी तरह बना रहेगा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दिन मौसम विभाग ने हल्की बारिश या बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके बाद 25 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन सामान्य रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है।

26 जुलाई को तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और मौसम सामान्य रहेगा। 27 जुलाई को भी अधिकतम तापमान 34 डिग्री तथा न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। आर्द्रता 80 से 70 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और मौसम आरामदायक बना रहेगा।

वहीं, 28 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन भी आसमान में बादलों का डेरा रहेगा और मौसम विभाग ने किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सप्ताहभर बादलों की लगातार आवाजाही और बीच-बीच में होने वाली हल्की बारिश के कारण भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, अधिक आर्द्रता के कारण कुछ समय के लिए उमस महसूस हो सकती है। फिर भी तेज बारिश, आंधी या किसी अन्य गंभीर मौसम संबंधी स्थिति की फिलहाल संभावना नहीं जताई गई है।

फिलहाल आने वाला पूरा सप्ताह एनसीआर के लोगों के लिए राहतभरा रहने वाला है। काले बादलों की मौजूदगी, हल्की बारिश की फुहारें और सामान्य तापमान के चलते मौसम खुशनुमा बना रहेगा। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह के लिए 'नो वार्निंग' जारी रखी है, जिससे लोगों को मौसम को लेकर अधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी