Monday, July 13, 2026
BREAKING
वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे सीनेटर ग्राहम के निधन से दुखी नेतन्याहू, बोले- इजरायल ने अपना मित्र खो दिया जींद से हाइड्रोजन रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रीन मोबिलिटी के नए युग की होगी शुरुआत : धनखड़ गुरुग्राम में 'टॉवर ऑफ जस्टिस' का लोकार्पण, मुख्य न्यायाधीश बोले- आधुनिक न्यायिक ढांचा न्याय तक पहुंच करेगा आसान हरियाणा कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कवायद, संजय दत्त ने नेताओं से लिया फीडबैक : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति संगठन से जुड़ा हर पदाधिकारी समाज का प्रतिनिधि : अशोक बुवानीवाला भाजपा के वादों पर कुमारी सैलजा का हमला, राम मंदिर फंड की न्यायिक जांच की उठाई मांग बड़ी खबर : Haryana के स्कूलों में बच्चों की टाई पर लगेगी रोक, HSCPCR ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या है वजह... यमुनानगर में खूनी खेल: टायर शोरूम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची छोड़ बदमाश बोले- "अगली गोली दिमाग में आएगी"

खेल

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान, इस खिलाड़ी की संन्यास से वापसी

19 मार्च, 2024 04:32 PM

कोलंबो। पिछले वर्ष टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा को श्रीलंका ने बांग्लादेश के साथ होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए टीम में वापस बुलाया है। श्रीलंका की टीम में वानिंदु हसरंगा को शुक्रवार से बंगलादेश के खिलाफ शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए 17 सदस्यीय टीम में नामित किया गया है। इसके साथ ही तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा की भी टीम में वापसी हुई है और अनकैप्ड ऑफस्पिनर निशान पाइरिस को टीम में जगह मिली है।

उल्लेखनीय है कि हसरंगा ने सफेद गेंद वाले क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अगस्त 2023 में टेस्ट से संन्यास की घोषणा की थी। अब तक चार टेस्ट मैचों में उनके नाम 100.75 की औसत से चार विकेट हैं। उन्होंने आखिरी बार अप्रैल 2021 में घरेलू मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट खेला था। दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला तीन अप्रैल को समाप्त होगी। इस कारण हसरंगा आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पहले तीन मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

श्रीलंकाई तेजगेंदबाज लाहिरू ने एक साल से कोई टेस्ट नहीं खेला है। जहां तक पेइरिस ने अपने पिछले चार प्रथम श्रेणी मैचों में 24 विकेट लिए हैं। कुल मिलाकर, उन्होंने 37 मैचों में 24.79 की औसत से 153 विकेट लिए हैं। पहला टेस्ट शुक्रवार से सिलहट में शुरू होगा। बांग्लादेश टेस्ट के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम में धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस, दिमुथ करुणारत्ने, निशान मदुश्का, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), कामिंडु मेंडिस, लाहिरू उदारा, वानिंदु हसरंगा, प्रभात जयसूर्या, रमेश मेंडिस, निशान पेइरिस, कासुन राजिथा, विश्वा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा और चमिका गुणशेखरा का नाम शामिल है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए