Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

बांग्लादेश का रणनीतिक यू-टर्नःपाकिस्तान से बढ़ाई सैन्य दोस्ती, भारत पर मंडराया परमाणु खतरा !

23 दिसंबर, 2025 05:30 PM

बांग्लादेश का भारत की खुफिया एजेंसियों ने खुलासा किया है कि बांग्लादेश पाकिस्तान के साथ एक औपचारिक सैन्य समझौता करने की प्रक्रिया में है। यह समझौता उस मॉडल पर आधारित हो सकता है, जैसा पाकिस्तान ने पहले सऊदी अरब के साथ किया था। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस प्रस्तावित करार में परमाणु सहयोग का पहलू भी छिपा हो सकता है। मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनने के बाद बांग्लादेश और पाकिस्तान के रिश्तों में तेज़ी से नज़दीकियां बढ़ी हैं, जबकि भारत के साथ संबंधों में ठंडापन आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ढाका भारत से दूरी बनाते हुए इस्लामाबाद के और करीब जा रहा है, भले ही इससे आईएसआई को बांग्लादेश में कट्टरपंथ और आतंकवाद को बढ़ावा देने का अवसर मिले।

भारतीय एजेंसियों के अनुसार, यदि यह समझौता अंतिम रूप लेता है तो दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग एक संस्थागत ढांचे में बदल जाएगा। इसके तहत संयुक्त सैन्य अभ्यास, खुफिया जानकारी साझा करना और रणनीतिक समन्वय शामिल होगा। पाकिस्तान पहले ही सऊदी अरब को परमाणु क्षमता से जुड़ी ‘संभावित छूट’ का संकेत दे चुका है और अब ऐसी ही पेशकश बांग्लादेश को भी दिए जाने की आशंका है। पिछले आठ महीनों में बांग्लादेश और पाकिस्तान के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है। थलसेना, नौसेना और वायुसेना के अधिकारी एक-दूसरे के देशों के दौरे कर चुके हैं। विशेष रूप से बांग्लादेशी सेना इस समझौते को लेकर काफी उत्साहित बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, शुरुआत में योजना थी कि अंतिम समझौता फरवरी में होने वाले संसदीय चुनावों के बाद किया जाएगा, लेकिन अब इसे चुनाव से पहले ही अंतिम रूप देने की कोशिश हो रही है। खुफिया एजेंसियों का मानना है कि यदि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) सत्ता में आई तो यह समझौता अटक सकता है, क्योंकि BNP हाल के महीनों में भारत के प्रति नरम रुख दिखा रही है। एक अधिकारी के अनुसार, यही वजह है कि बांग्लादेश में हिंसा भड़काकर चुनाव टालने की कोशिशें की जा रही हैं, ताकि समझौते को लागू करने के लिए समय मिल सके। फिलहाल जनमत सर्वेक्षणों में BNP को मामूली बढ़त मिलती दिख रही है, लेकिन ढाका और इस्लामाबाद दोनों चुनावी रुझानों पर करीबी नज़र बनाए हुए हैं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर