Saturday, April 11, 2026
BREAKING
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने 8वीं टॉपर्स को दी बधाई, कहा- बेटियों ने फिर मारी बाजी बलतेज पन्नू ने हरियाणा सरकार को घेरा, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल बटाला में क्रॉस-बॉर्डर ड्रग और हथियार रैकेट का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार 3 सरकारी विमानों के बावजूद आजकल निजी हेलिकॉप्टर से क्यों उड़ रहे हैं मुख्यमंत्रीः दुष्यंत चौटाला नारनौल : अंबेडकर जयंती समारोह में शामिल होंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद, पटीकरा में 15 अप्रैल को भव्य आयोजन हरियाणा स्टार्टअप्स के मामले में देश का 7वां सबसे बड़ा राज्य : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निवेशकों को दिया न्योता हरियाणा पुलिस का डिजिटल स्ट्राइक : 3 महीने में हटाए 6,000 से ज्यादा आपत्तिजनक URL, गन कल्चर पर DGP की सीधी चेतावनी महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी श्रद्धांजलि : कहा— महिला शिक्षा और सामाजिक समानता के लिए उनका योगदान अतुलनीय कृषि-ग्रामीण विकास को नाबार्ड ने दिए 5063 करोड़ PMGSY-4 : प्रधानमंत्री सडक़ योजना के दूसरे चरण की तैयारी, 1200 KM नई सडक़ों के निर्माण का रखा है लक्ष्य

पंजाब

बलतेज पन्नू ने हरियाणा सरकार को घेरा, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल

11 अप्रैल, 2026 08:33 PM

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी पंजाब के जनरल सेक्रेटरी बलतेज पन्नू ने शनिवार को हरियाणा सरकार और आयुष्मान भारत योजना को लेकर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पंजाब की चीजों में दखल देने और सीएम भगवंत मान पर आरोप लगाने के बजाय अपने राज्य पर ध्यान दें। यह प्रतिक्रिया इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की उस चेतावनी के बाद सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि अगर हरियाणा सरकार द्वारा लंबे समय से लंबित भुगतान नहीं किया गया तो कई प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान कार्ड के तहत इलाज बंद कर सकते हैं। हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वहां की स्थिति अच्छी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी अक्सर पंजाब सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हैं, जबकि उन्हें अपने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। पन्नू के मुताबिक, अगर भुगतान से जुड़ी समस्या इसी तरह बनी रही तो हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं लगभग खत्म होने की कगार पर पहुंच सकती हैं।
उन्होंने आगे कहा कि किसी भी सरकार की प्राथमिकता जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना होनी चाहिए। अगर अस्पतालों को समय पर भुगतान नहीं होगा तो वे इलाज करने से पीछे हट जाएंगे, जिससे सीधे तौर पर आम लोगों पर असर पड़ेगा।

बलतेज पन्नू ने मुख्यमंत्री सेहत योजना का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब में हर परिवार को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। उनके अनुसार इस योजना से अब तक 35 लाख से ज्यादा परिवार जुड़ चुके हैं। पन्नू ने दावा किया कि पंजाब में हेल्थ सिस्टम को मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है ताकि लोगों को इलाज के लिए ज्यादा परेशान न होना पड़े।
उन्होंने कहा कि पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी अस्पतालों को मजबूत किया जा रहा है। पंजाब इस दिशा में कई राज्यों से आगे बढ़ चुका है और यहां लोगों को बिना किसी बड़ी परेशानी के इलाज की सुविधा मिल रही है। उन्होंने हरियाणा के सीएम को नसीहत देते हुए कहा कि अगर तुलना करनी है तो इन चीजों को लेकर तुलना करो लेकिन सिर्फ आरोप लगाकर जनता को बेवकूफ बनाने की कोशिश न करें।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने 8वीं टॉपर्स को दी बधाई, कहा- बेटियों ने फिर मारी बाजी

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने 8वीं टॉपर्स को दी बधाई, कहा- बेटियों ने फिर मारी बाजी

बटाला में क्रॉस-बॉर्डर ड्रग और हथियार रैकेट का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

बटाला में क्रॉस-बॉर्डर ड्रग और हथियार रैकेट का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए ; 'सेहत कार्ड' के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह

स्वास्थ्य सेवाएँ पंजाब के हर नागरिक के लिए ; 'सेहत कार्ड' के लिए आयु, लिंग या आय की कोई बाधा नहीं : डॉ. बलबीर सिंह

मान सरकार का बड़ा फैसला; विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए संचार की बाधाएं होंगी दूर

मान सरकार का बड़ा फैसला; विशेष जरूरतों वाले बच्चों के लिए संचार की बाधाएं होंगी दूर

नई औद्योगिक नीति 2026 से उद्योगों को मिलेगी बड़ी राहत – मंत्री संजीव अरोड़ा

नई औद्योगिक नीति 2026 से उद्योगों को मिलेगी बड़ी राहत – मंत्री संजीव अरोड़ा

लोगों की अदालत में हार चुका अकाली दल अब परमात्मा की अदालत में भी हारेगा: भगवंत सिंह मान

लोगों की अदालत में हार चुका अकाली दल अब परमात्मा की अदालत में भी हारेगा: भगवंत सिंह मान

पंजाब सरकार के फसल अवशेष प्रबंधन प्रयासों को मिली बड़ी सफलता: पराली जलाने की घटनाओं में 94 प्रतिशत कमी पर मिला राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार

पंजाब सरकार के फसल अवशेष प्रबंधन प्रयासों को मिली बड़ी सफलता: पराली जलाने की घटनाओं में 94 प्रतिशत कमी पर मिला राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार

विधायक रंधावा ने गांव नगला में नए ट्यूबवेल का उद्घाटन कर कार्य की शुरुआत की

विधायक रंधावा ने गांव नगला में नए ट्यूबवेल का उद्घाटन कर कार्य की शुरुआत की

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह द्वारा मोहाली हलके से 20वीं बस रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह द्वारा मोहाली हलके से 20वीं बस रवाना

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के तहत 245 करोड़ रुपये जारी, 2.45 लाख छात्रों को बड़ी राहत : डॉ. बलजीत कौर

पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना के तहत 245 करोड़ रुपये जारी, 2.45 लाख छात्रों को बड़ी राहत : डॉ. बलजीत कौर