Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

बड़ा खुलासा! 10वीं फेल Student ने जालंधर BSF हेडक्वार्टर के बाहर किया था ब्लास्ट

15 मई, 2026 07:12 PM

जालंधर : जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर हुए IED धमाके के मामले में बड़ी अपड़ेट सामने आई है। पुलिस ने 5 मई को जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर हुए IED ब्लास्ट का केस ट्रेस कर लिया है। BSF हेडक्वार्टर के सामने IED ब्लास्ट करने के आरोपी 28 साल के मुनीर खान और अनिल शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को पुलिस विंग से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

इंस्टाग्राम के जरिए पाकिस्तानी डोन के सम्पर्क में आया आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार, जालंधर पुलिस ने इंटेलिजेंस के साथ मिलकर जीरकपुर में ज्वाइंट छापेमारी में एक आतंकी को अरेस्ट किया है, जो जीरकपुर के एक गांव का रहने वाला है। सूत्रों की मानें तो बम फेंकने वाला एक मुस्लिम युवक है, जिसे पुलिस जालंधर ले आई है। आरोपी मुनीर खान 10वीं क्लास फेल है और वह इंस्टाग्राम के जरिए ही पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी के सम्पर्क में आया था। इस ब्लास्ट के बदले मुनीर को एक लाख रुपये मिले थे और पूछताछ में पता चला कि भट्टी ने ही बम दिया था और ब्लास्ट का प्लान बनाया था। पुलिस उसे उस जगह ले जाएगी जहां से बम बरामद हुआ था।

धमाके का वीडियो बनाने वाला आरोपी भी काबू
वहीं इस धमाके का वीडियो बनाने वाले आरोपी अनिल शर्मा को भी काबू कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, दूसरा आरोपी अनिल उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहना वाला है। जोकि एक एजेंसी का मुखबिर बताया जा रहा है। अनिल भी पाकिस्तानी डॉन भट्टी के सम्पर्क में था। उसे धमाके का लाइव वीडियो बनाने के लिए 50 हजार रुपए मिले थे। फिलाहल इस मामले में अधिकारियों द्वारा कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

8 मिनट का किया टाइमर सेट
पूछताछ के दौरान आरोपी मुनीर खान ने खुलासा करते हुए बताया कि, वह इंस्टाग्राम के जरिए ही बम की टाइमिंग सेट करना सीखा था। उसने बताया कि, कांपते हुए हाथों से उसने 8 मिनट का टाइमर सेट किया था। घटना वाले दिन वह पहले कार में पीएपी चौक पर आया और उसके पैदल ही ब्लास्ट वाली जगह पर पहुंचा था। मुनीर ने बताया कि उसने ऐसे पहली बार किया जिस कारण उसके हाथ कांप रहे थे और उसे पूरे रास्त इस बात का भी डर लगा रहा कहीं रास्ते में ही बम ब्लास्ट न हो जाए। उसने बम का टाइमर सेट कर घटना स्थल पर रखा और भागकर अपने कार में सवार होकर जीरकपुर के लिए निकल गया।

पुलिस के हाथ ऐसे लगा सुराग
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस मामले को सुलझाने के लिए बस अड्डे से लेकर पीएपी चौक तक करीब 150 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले और उसके बाद संदिग्ध कार दिखाई दी। जिसकी जांच करने पर जांच जीरकपुर तक पहुंची और उसे काबू किया गया। वहीं दूसरा आरोपी अनिल शर्मा सुरक्षा एजेंसियों के लिए काम करता है जोकि उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। उसने धमाके का लाइव वीडियो पाकिस्तान डॉन को दिखाया था।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट