Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

फीचर

बच्चों और महिलाओं के लिए समय पर वैक्सीनेट होना जरूरी, जानते हैं क्यों?

17 अगस्त, 2025 08:51 PM

नोएडा, 17 अगस्त (आईएएनएस)। बच्चों और महिलाओं के लिए समय पर वैक्सीनेशन बेहद जरूरी है। यह न केवल गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है, बल्कि हार्ड इम्यूनिटी को बढ़ावा देकर सुरक्षित भी रखता है। खासकर बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए वैक्सीन जानलेवा बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। नोएडा के सीएचसी भंगेल की सीनियर मेडिकल ऑफिसर और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. मीरा पाठक ने विस्तार से इस विषय में जानकारी दी।

सीनियर मेडिकल ऑफिसर और गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. मीरा पाठक ने बताया, “नवजात शिशुओं का इम्यून सिस्टम डेवलप हो रहा होता है। ऐसे में वैक्सीन उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं, जिससे गंभीर बीमारियों से बचाव होता है। कोविड-19 के दौरान वैक्सीनेशन में कमी के कारण मीजल्स और खांसी की समस्याएं बड़े स्तर पर देखी गईं। समय पर वैक्सीनेशन इन बीमारियों को रोकने के लिए जरूरी है। वैक्सीन का काम होता है कि वह उन बीमारियों से बच्चों को बचाए क्योंकि वैक्सीन देने की वजह से उनका इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होता है, उनका इम्यून रिस्पांस होता है और उनको बीमारियों से बचाव मिलता है।"

डॉ. पाठक कहती हैं, "प्रत्येक बीमारी के लिए टीकों की डोजेज, अंतराल और एज लिमिट भी अलग होती है। कई बीमारियों में मल्टी डोजेज की जरूरत होती है। किस बीमारी में कितनी डोज होगी, ये सब रिसर्च के अनुसार पता चलता है। प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटिज और थायरॉइड की समस्याएं खतरा बढ़ा सकती हैं। कोविड-19 के समय यह रिसर्च सामने आया था कि कई लोगों में मीजल्स की समस्याएं देखी गई थीं। नियमित ब्लड शुगर को मॉनिटर करने के साथ ही संतुलित आहार जरूरी है। थायरॉइड के लिए, हाइपोथायरॉइडिज्म से भ्रूण के विकास पर असर पड़ सकता है। दवाओं और आयोडीन युक्त आहार की सलाह दी जाती है।"

कामकाजी माता-पिता के लिए बच्चों के वैक्सीनेशन शेड्यूल को मैनेज करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। डॉ. पाठक सुझाव देती हैं कि माता-पिता अपने बाल रोग विशेषज्ञ के साथ मिलकर एक वैक्सीनेशन कैलेंडर बनाएं। वैक्सीन का समय बच्चों की उम्र और रोगों के जोखिम के आधार पर निर्धारित होता है। नियमित जांच के दौरान वैक्सीन को प्राथमिकता दें और छूटे टीकों के लिए तुरंत अपॉइंटमेंट लें। यदि कोई टीका छूट जाए, तो डॉक्टर से सलाह लेकर कैच-अप शेड्यूल बनाएं, ताकि बच्चे की रक्षा सुनिश्चित हो। समय पर वैक्सीनेशन न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य, बल्कि सामुदायिक प्रतिरक्षा (हर्ड इम्यूनिटी) को भी बढ़ाता है।

हर्ड इम्यूनिटी, एक प्रोसेस जिसे सामूहिक प्रतिरक्षा भी कहा जाता है, तब होती है जब किसी आबादी का एक बड़ा हिस्सा किसी बीमारी से इम्यून (प्रतिरक्षित) हो जाता है। इससे उस बीमारी का प्रसार सीमित हो जाता है। यह आमतौर पर वैक्सीनेशन या प्राकृतिक संक्रमण के माध्यम से होता है। जब पर्याप्त लोग प्रतिरक्षित हो जाते हैं, तो बीमारी के फैलने की संभावना कम हो जाती है।

महिलाओं को जीवन के विभिन्न चरणों में स्पेसिफिक वैक्सीन की जरूरत होती है। किशोरावस्था में एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव करती है। गर्भावस्था में टीडीएपी (टेटनस, डिप्थीरिया, पर्टुसिस) और फ्लू वैक्सीन शिशु को जन्म के शुरुआती महीनों में सुरक्षा प्रदान करते हैं। मेनोपॉज के दौरान शिंगल्स और न्यूमोकोकल वैक्सीन निमोनिया और अन्य मुश्किलों से बचाती हैं।

डॉ. पाठक ने कहा, “गर्भवती महिलाओं को अपने डॉक्टर से नियमित जांच और वैक्सीन शेड्यूल पर चर्चा करनी चाहिए।”

Have something to say? Post your comment

और फीचर खबरें

Kitchen Hack: चीनी के डिब्बे के पास भी नहीं आएंगी चींटियां, बस डाल दें ये 1 चीज

Kitchen Hack: चीनी के डिब्बे के पास भी नहीं आएंगी चींटियां, बस डाल दें ये 1 चीज

70% लोग ट्रैवल के दौरान करते हैं ये 6 गलतियां, हो जाते हैं हादसे का शिकार, जानें क्या ना करें

70% लोग ट्रैवल के दौरान करते हैं ये 6 गलतियां, हो जाते हैं हादसे का शिकार, जानें क्या ना करें

क्या 18 डिग्री सेल्सियस पर ही सबसे ज्यादा ठंडक देता है एसी? स्टैंडबाय मोड भी 'चुराता' है बिजली

क्या 18 डिग्री सेल्सियस पर ही सबसे ज्यादा ठंडक देता है एसी? स्टैंडबाय मोड भी 'चुराता' है बिजली

एसी नहीं है... कमरा कैसे रहेगा कूल? नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

एसी नहीं है... कमरा कैसे रहेगा कूल? नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

“सिक्किम का स्नेह मेरी स्मृतियों में सदैव रहेगा”: राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का भावुक संदेश

“सिक्किम का स्नेह मेरी स्मृतियों में सदैव रहेगा”: राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का भावुक संदेश

अपने बच्चे को ऑनलाइन वर्ल्ड से सुरक्षित कैसे रखें? 5 आसान और प्रभावी तरीके

अपने बच्चे को ऑनलाइन वर्ल्ड से सुरक्षित कैसे रखें? 5 आसान और प्रभावी तरीके

विश्व एथलेटिक्स दिवस: मानव सामर्थ्य, अनुशासन और वैश्विक एकता का उत्सव

विश्व एथलेटिक्स दिवस: मानव सामर्थ्य, अनुशासन और वैश्विक एकता का उत्सव

World Malaria Day: जागरूकता, विज्ञान और जनसंकल्प के समन्वय से ‘मलेरिया मुक्त भारत’ की ओर अग्रसर

World Malaria Day: जागरूकता, विज्ञान और जनसंकल्प के समन्वय से ‘मलेरिया मुक्त भारत’ की ओर अग्रसर

विश्व धरोहर दिवस : विरासत, सांस्कृतिक चेतना और मानवता की अनंत यात्रा

विश्व धरोहर दिवस : विरासत, सांस्कृतिक चेतना और मानवता की अनंत यात्रा

Intex ने लांच किए 65 और 75 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी

Intex ने लांच किए 65 और 75 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी