Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

फीचर

शिक्षक दिवस पर आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने सैंड आर्ट से दी डॉ. राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि

05 सितंबर, 2025 04:57 PM

प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने आज शुक्रवार को शिक्षक दिवस के मौके पर ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को समर्पित एक विशेष सैंड आर्ट बनाया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिक्षक दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और डॉ. राधाकृष्णन को याद किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि मेहनती शिक्षक ही मजबूत और उज्जवल भविष्य की नींव रखते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन एक महान विद्वान और शिक्षक थे, जिनके विचार आज भी देशवासियों को प्रेरित करते हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण का मजबूत स्तंभ बताया। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया कि डॉ. राधाकृष्णन जैसे महान शिक्षक और दार्शनिक के योगदान को सदैव याद किया जाएगा। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को आंध्र प्रदेश के एक छोटे से कस्बे में हुआ था। उन्होंने मद्रास के क्रिश्चियन कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की और बाद में मैसूर विश्वविद्यालय तथा कलकत्ता विश्वविद्यालय सहित कई संस्थानों में प्रोफेसर के रूप में कार्य किया। उन्हें ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में ईस्टर्न रिलिजंस एंड एथिक्स के प्रोफेसर के रूप में भी सम्मानित किया गया।

वे 13 मई 1962 से 13 मई 1967 तक भारत के दूसरे राष्ट्रपति रहे। शिक्षा और दर्शन के क्षेत्र में उनके योगदान के सम्मान में उनके जन्मदिन को पूरे देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ. राधाकृष्णन का निधन 17 अप्रैल 1975 को हुआ था, लेकिन उनके विचार और योगदान आज भी भारतीय शिक्षा और समाज को दिशा देते हैं।

Have something to say? Post your comment

और फीचर खबरें

Kitchen Hack: चीनी के डिब्बे के पास भी नहीं आएंगी चींटियां, बस डाल दें ये 1 चीज

Kitchen Hack: चीनी के डिब्बे के पास भी नहीं आएंगी चींटियां, बस डाल दें ये 1 चीज

70% लोग ट्रैवल के दौरान करते हैं ये 6 गलतियां, हो जाते हैं हादसे का शिकार, जानें क्या ना करें

70% लोग ट्रैवल के दौरान करते हैं ये 6 गलतियां, हो जाते हैं हादसे का शिकार, जानें क्या ना करें

क्या 18 डिग्री सेल्सियस पर ही सबसे ज्यादा ठंडक देता है एसी? स्टैंडबाय मोड भी 'चुराता' है बिजली

क्या 18 डिग्री सेल्सियस पर ही सबसे ज्यादा ठंडक देता है एसी? स्टैंडबाय मोड भी 'चुराता' है बिजली

एसी नहीं है... कमरा कैसे रहेगा कूल? नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

एसी नहीं है... कमरा कैसे रहेगा कूल? नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

“सिक्किम का स्नेह मेरी स्मृतियों में सदैव रहेगा”: राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का भावुक संदेश

“सिक्किम का स्नेह मेरी स्मृतियों में सदैव रहेगा”: राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का भावुक संदेश

अपने बच्चे को ऑनलाइन वर्ल्ड से सुरक्षित कैसे रखें? 5 आसान और प्रभावी तरीके

अपने बच्चे को ऑनलाइन वर्ल्ड से सुरक्षित कैसे रखें? 5 आसान और प्रभावी तरीके

विश्व एथलेटिक्स दिवस: मानव सामर्थ्य, अनुशासन और वैश्विक एकता का उत्सव

विश्व एथलेटिक्स दिवस: मानव सामर्थ्य, अनुशासन और वैश्विक एकता का उत्सव

World Malaria Day: जागरूकता, विज्ञान और जनसंकल्प के समन्वय से ‘मलेरिया मुक्त भारत’ की ओर अग्रसर

World Malaria Day: जागरूकता, विज्ञान और जनसंकल्प के समन्वय से ‘मलेरिया मुक्त भारत’ की ओर अग्रसर

विश्व धरोहर दिवस : विरासत, सांस्कृतिक चेतना और मानवता की अनंत यात्रा

विश्व धरोहर दिवस : विरासत, सांस्कृतिक चेतना और मानवता की अनंत यात्रा

Intex ने लांच किए 65 और 75 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी

Intex ने लांच किए 65 और 75 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी