Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

बंग्लादेश में हिंदू युवक की पीट-पीटकर की हत्या, शव को डिवाइडर से लटकाकर जलाया, फिर 2 घंटे तक मनाया जश्न

19 दिसंबर, 2025 05:53 PM

बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले के भालुका में गुरुवार रात Mob Lynching का एक भयानक मामला सामने आया है। यहां पर पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में गुस्साई भीड़ ने एक हिंदू मिल मजदूर दीपू चंद्र दास, की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना रात करीब 9:15 बजे पायनियर निटवेयर्स फैक्ट्री के बाहर हुई, जहाँ 2,000 से अधिक लोगों की भीड़ ने पुलिस बल को पीछे धकेलते हुए युवक को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आक्रोशित भीड़ ने न केवल शव को ढाका-मैमनसिंह हाईवे पर घसीटा, बल्कि उसे डिवाइडर पर लटकाकर आग के हवाले कर दिया। अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने इस क्रूरता की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।

फैक्ट्री के गेट से हाईवे तक मौत का तांडव
घटना की शुरुआत तब हुई जब फैक्ट्री के अंदर काम करने वाले दीपू चंद्र पर अपने एक सहयोगी के साथ बहस के दौरान धार्मिक टिप्पणी करने का आरोप लगा। यह खबर जंगल की आग की तरह फैली और देखते ही देखते हजारों की भीड़ ने फैक्ट्री को घेर लिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने दीपू को बचाने की कोशिश की, लेकिन हिंसक भीड़ के हमले के सामने उन्हें पीछे हटना पड़ा। भीड़ ने फैक्ट्री का गेट तोड़कर दीपू को बाहर निकाला और उसे तब तक पीटा जब तक उसकी जान नहीं चली गई।

हैवानियत यहीं नहीं रुकी। भीड़ ने मृतक के शव को नग्न अवस्था में हाईवे पर घसीटा और उसे सड़क के बीचों-बीच लगे डिवाइडर के पेड़ से लटका दिया। लगभग दो घंटे तक भीड़ ने शव के चारों ओर जश्न मनाया और नारेबाजी की। रात करीब 11:15 बजे प्रदर्शनकारियों ने लटके हुए शव पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना और पुलिस के अतिरिक्त जवानों ने मोर्चा संभाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

'नया बांग्लादेश' और सरकार का रुख
मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार ने शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में इस घटना को "नया बांग्लादेश" की छवि पर दाग बताया है। सरकार ने साफ किया कि अराजकता फैलाने वालों और सांप्रदायिक नफरत को बढ़ावा देने वाली ताकतों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि लोकतांत्रिक बदलाव की प्रक्रिया में बाधा डालने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात है और स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर