Tuesday, May 26, 2026
BREAKING
पंजाब को ड्रग-फ्री बनाने के लिए आगे आए यो यो हनी सिंह, तरुण चुग संग की खास बैठक बिजली कर्मचारियों की जान बचाना मेरी पहली प्राथमिकता : अनिल विज निजी वाहनों के प्रयोग में कमी के लिए हर गांव व शहर को बस सेवा से जोड़ा जाए: नायब सिंह सैनी 11वीं से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत, मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि : अनिल विज महंगाई की मार से जनता त्रस्त, केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल: कुमारी सैलजा एसजीपीसी ने राम रहीम को मिली पैरोल का किया विरोध, सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप राम रहीम फिर जेल से बाहर, 30 दिन की पैरोल हुई मंजूर मंडी मध्यस्थता योजना के तहत प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण की संभावनाएं तलाशी जाएं: मुख्यमंत्री बड़ा भंगाल में आज चुनाव, 31 को रिजल्ट, पहले चरण में कांगड़ा की 287 पंचायतों में होंगे इलेक्शन सीएम सर; जब टीचर अच्छे हैं, तो फिर क्यों बदले जा रहे, CM का जवाब, CBSE स्कूलों में इच्छा पूछकर हो रही नियुक्ति

पंजाब

फिरोजपुर में 5 ग्लॉक पिस्तौल समेत हथियार सप्लायर काबू

26 मई, 2026 08:47 PM

फिरोजपुर : पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता में काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) फिरोजपुर ने एक हथियार सप्लायर को गिरफ्तार कर सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है तथा उसके कब्जे से पांच .30 बोर ग्लॉक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान लखविंदर सिंह निवासी गांव खेड़ा के उत्तर, फिरोजपुर के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और वह मात्र एक माह पहले ही जेल से रिहा हुआ था।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बरामद किए गए हथियार कथित तौर पर सीमा पार से चैनलों के माध्यम से भारत में तस्करी करके लाए गए थे और इन्हें नेटवर्क के जरिए आगे पहुंचाने की योजना थी।

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है ताकि मॉड्यूल से जुड़े सभी व्यक्तियों की पहचान की जा सके।

इस ऑपरेशन संबंधी जानकारी साझा करते हुए एआईजी सीआई फिरोजपुर गुरसेवक सिंह ने कहा कि पुलिस टीमों को संदिग्ध लखविंदर सिंह द्वारा क्षेत्र में हथियार सप्लाई किए जाने संबंधी विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी।

तेजी से कार्रवाई करते हुए सीआई फिरोजपुर की पुलिस टीम ने फिरोजपुर के कुलगढ़ी क्षेत्र में गुप्त अभियान चलाकर लखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने आगे बताया कि उसकी तलाशी के दौरान पुलिस पार्टी ने पांच आधुनिक हथियारों की खेप बरामद की।

एआईजी ने कहा कि जांच से पता चला है कि आरोपी ने ये हथियार अपने हैंडलर के निर्देशों पर आपराधिक समूहों के सदस्यों को सप्लाई करने थे। उन्होंने कहा कि जांच आगे बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां तथा बरामदगी होने की संभावना है।

इस संबंध में थाना कुलगढ़ी, फिरोजपुर में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 103 दिनांक 25-05-2026 दर्ज की गई है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब को ड्रग-फ्री बनाने के लिए आगे आए यो यो हनी सिंह, तरुण चुग संग की खास बैठक

पंजाब को ड्रग-फ्री बनाने के लिए आगे आए यो यो हनी सिंह, तरुण चुग संग की खास बैठक

एसजीपीसी ने राम रहीम को मिली पैरोल का किया विरोध, सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप

एसजीपीसी ने राम रहीम को मिली पैरोल का किया विरोध, सरकार पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप

गैंगस्टरों ते वार का 126वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 509 स्थानों पर छापेमारी; 229 गिरफ्तार

गैंगस्टरों ते वार का 126वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 509 स्थानों पर छापेमारी; 229 गिरफ्तार

 एस.सी. आयोग द्वारा राजा वड़िंग के बयान का लिया सू मोटो नोटिस

एस.सी. आयोग द्वारा राजा वड़िंग के बयान का लिया सू मोटो नोटिस

 नगर काउंसिल दीनानगर, नगर काउंसिल गुरदासपुर, नगर काउंसिल कादियां और नगर काउंसिल शाम चौरासी के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 13 जून को होंगे: राज्य चुनाव आयोग, पंजाब

नगर काउंसिल दीनानगर, नगर काउंसिल गुरदासपुर, नगर काउंसिल कादियां और नगर काउंसिल शाम चौरासी के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 13 जून को होंगे: राज्य चुनाव आयोग, पंजाब

SAD को बड़ा झटका, अपने समर्थकों के साथ AAP में शामिल हुए पूर्व सांसद राजमहिंदर सिंह मजीठा

SAD को बड़ा झटका, अपने समर्थकों के साथ AAP में शामिल हुए पूर्व सांसद राजमहिंदर सिंह मजीठा

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने 2026-27 के लिए सदन की विभिन्न कमेटीयों के चेयरमैन किए नामज़द

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने 2026-27 के लिए सदन की विभिन्न कमेटीयों के चेयरमैन किए नामज़द

एमसी दीनानगर, एमसी गुरदासपुर, एमसी कादियां और एमसी शाम चौरासी के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 10 जून 2026 को होंगे: राज्य चुनाव आयोग

एमसी दीनानगर, एमसी गुरदासपुर, एमसी कादियां और एमसी शाम चौरासी के सदस्यों के चुनाव हेतु आम चुनाव 10 जून 2026 को होंगे: राज्य चुनाव आयोग

पंजाब राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) शुरू होने से पहले 90 प्रतिशत तक प्री-मैपिंग करने का लक्ष्य निर्धारित: अनिंदिता मित्रा

पंजाब राज्य में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) शुरू होने से पहले 90 प्रतिशत तक प्री-मैपिंग करने का लक्ष्य निर्धारित: अनिंदिता मित्रा

पंजाब सरकार द्वारा ईद-उल-जुहा (बकरीद) की गजटेड छुट्टी 27 मई की बजाय अब 28 मई को घोषित

पंजाब सरकार द्वारा ईद-उल-जुहा (बकरीद) की गजटेड छुट्टी 27 मई की बजाय अब 28 मई को घोषित