Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
वर्क प्रेशर और बढ़ते स्क्रीन टाइम से हैं परेशान? महामुद्रा के अभ्यास से शरीर को करें रिचार्ज गर्भावस्था में कमजोरी, चक्कर और थकान? हो सकता है एनीमिया, जानें क्या करें क्या सभी के लिए अंकुरित आहार का सेवन है लाभकारी? जान लें ये जरूरी बात एनसीआर में एक बार फिर बदलेगा मौसम, 26 मार्च को गरज के साथ बारिश का अलर्ट राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा पीएम मोदी राज्य सभा में रखेंगे पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और भारत की रणनीति पर अपनी बात ऑस्ट्रेलिया :16 साल से कम उम्र के बच्चों के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी डिवाइस चलाने पर लगेगा प्रतिबंध कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई ईरान से तनातनी के बीच ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर से फोन पर की बात रुपए में लौटी तेजी, डॉलर के मुकाबले मजबूत खुला

राष्ट्रीय

पुडुचेरी को बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने किया 2,700 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

01 मार्च, 2026 07:08 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, नागरिक सुविधाओं के विस्तार, औद्योगिक प्रगति, शिक्षा, विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवा और सस्टेनेबल ग्रोथ को गति देने वाली परियोजनाएं शामिल हैं।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पुडुचेरी में होना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह सिद्ध संतों, कवियों और स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि है। यहीं पर महाकवि सुब्रमण्यम भारती ने राष्ट्रवाद की लौ जलाई थी। यहां से श्री अरबिंदो और माता ने पूरी दुनिया को एक नया आध्यात्मिक विजन दिया।

उन्होंने कहा, “जब मैं पहले यहां आया था, तो मैंने ‘बीईएसटी पुडुचेरी’ का मंत्र दिया था। ‘बीईएसटी’ का मतलब है ‘बिजनेस, एजुकेशन, स्पिरिचुअलिटी और टूरिज्म’। पिछले साढ़े चार साल में यह विजन रंग लाया है और पुडुचेरी में अच्छा शासन और विकास हुआ है। जब केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश एक ही विजन और लगन से काम करते हैं, तो नतीजे तेजी से और बेहतर होते हैं।”

पीएम मोदी ने कहा कि पुडुचेरी ने प्रति व्यक्ति आय में शानदार बढ़ोतरी दिखाई है। इसने देश में सबसे ज्यादा सामाजिक प्रगति सूचकांक स्कोर भी हासिल किया है। अब, डबल इंजन वाली एनडीए सरकार पुडुचेरी के विकास को और गति देगी। आज 2700 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया जा रहा है।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि पूरे भारत में उच्च-गुणवत्ता वाला बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है। इस साल के बजट में हमने इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए रिकॉर्ड 12 लाख करोड़ रुपए अलग रखे हैं। इससे पुडुचेरी के लोगों को भी फायदा होगा। हमने पुडुचेरी को पूंजी निवेश योजना के लिए राज्यों को विशेष सहायता के तहत शामिल किया, जो पहले सिर्फ राज्यों के लिए खुली थी। इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ज्यादा फंडिंग का मतलब है बेहतर सड़कें, पानी की सप्लाई, कोस्टल इंफ्रास्ट्रक्चर, स्कूल, अस्पताल और ऐसे कई प्रोजेक्ट।

पीएम मोदी ने क्षेत्र में उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कराईकल के एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग ब्लॉक और गंगा हॉस्टल, जेआईपीएमईआर में क्षेत्रीय कैंसर केंद्र के आधुनिकीकरण व पांडिचेरी विश्वविद्यालय के नए भवनों और छात्रावासों का लोकार्पण किया।

उन्होंने 750 एकड़ में फैले करासूर-सेदरापेट औद्योगिक क्षेत्र को राष्ट्र को समर्पित किया। इसके अलावा, पुडुचेरी क्षेत्र के निवासियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने व जल आपूर्ति प्रणालियों में सुधार के उद्देश्य से अलग-अलग जल आपूर्ति परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 41 ग्रामीण सड़कों के निर्माण, पुडुचेरी में हेरिटेज टाउन (विरासत शहर) के विकास और मिष्टी (मैंग्रोव इनिशिएटिव फॉर शोरलाइन हैबिटैट्स एंड टैंजिबल इनकम) योजना के अंतर्गत मैंग्रोव संरक्षण कार्यों का शिलान्यास किया गया 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

एनसीआर में एक बार फिर बदलेगा मौसम, 26 मार्च को गरज के साथ बारिश का अलर्ट

एनसीआर में एक बार फिर बदलेगा मौसम, 26 मार्च को गरज के साथ बारिश का अलर्ट

पीएम मोदी राज्य सभा में रखेंगे पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और भारत की रणनीति पर अपनी बात

पीएम मोदी राज्य सभा में रखेंगे पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और भारत की रणनीति पर अपनी बात

योगी कैबिनेट का महाफैसला: ₹2,585 पर गेहूं खरीद को मंजूरी, 58 जिला मुख्यालयों का 'स्मार्ट' कायाकल्प; ग्रेटर नोएडा में बनेगा विशाल लॉजिस्टिक्स पार्क

योगी कैबिनेट का महाफैसला: ₹2,585 पर गेहूं खरीद को मंजूरी, 58 जिला मुख्यालयों का 'स्मार्ट' कायाकल्प; ग्रेटर नोएडा में बनेगा विशाल लॉजिस्टिक्स पार्क

लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले

लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले

अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा

अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा

विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता

विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता

एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय

एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय

संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग

संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग

योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी

योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी

भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर

भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर