Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’ SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग ‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो और UAE के सुरक्षा प्रमुख की फोन पर बातचीत, ईरान और होर्मुज स्ट्रेट पर चर्चा पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर कच्चे तेल में तेजी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी सपाट खुले कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

राष्ट्रीय

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता तुलसीदास की जयंती पर ओम बिरला समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

19 अगस्त, 2026 11:19 AM

‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। ओम बिरला ने कहा कि तुलसीदास की वाणी की रामभक्ति और साहित्य का प्रकाश आने वाली पीढ़ियों को भी सदैव सत्य, मर्यादा और धर्म के पथ पर प्रेरित करता रहेगा।

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “लोकभाषा में भक्ति को स्वर देने वाले, भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन के जीवन से जोड़ने वाले महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर शत-शत नमन। तुलसीदास ने अपनी अद्भुत लेखनी से भगवान श्रीराम के चरित्र को भारतीय जनमानस के जीवन-मूल्यों का आधार बना दिया। उनकी अमर रचना ‘श्रीरामचरितमानस’ में मर्यादा, करुणा, त्याग, सत्य, कर्तव्य और धर्म का ऐसा समन्वय है, जो हर युग में मनुष्य को जीवन की सही दिशा दिखाता है।”

उन्होंने आगे लिखा, “भक्त शिरोमणि तुलसीदास जी ने संस्कृत की गूढ़ आध्यात्मिक चेतना को लोकभाषा की सरलता और सरसता में ढालकर भक्ति को जन-जन तक पहुंचाया। उनकी रचनाओं में भक्ति की गहराई, दर्शन की व्यापकता और लोकजीवन की सहज अनुभूति एक साथ दिखाई देती है। श्रीरामचरितमानस के साथ ही विनय पत्रिका, कवितावली, दोहावली, गीतावली और वैराग्य संदीपनी जैसी अमूल्य कृतियों के माध्यम से उन्होंने भारतीय आध्यात्मिक परंपरा को समृद्ध करने का काम किया।

उनकी वाणी की रामभक्ति और साहित्य का प्रकाश आने वाली पीढ़ियों को भी सदैव सत्य, मर्यादा और धर्म के पथ पर प्रेरित करता रहेगा।” केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर उन्हें नमन किया। गडकरी ने पोस्ट किया, “गोस्वामी तुलसीदास जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। महान कवि तुलसीदास जी को कोटि-कोटि नमन।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “अमर महाकाव्य ‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता, भक्तिधारा के महान कवि, ‘पूज्यपाद’ गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज की जयंती पर कोटि-कोटि नमन और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई। उन्होंने अपनी दिव्य कृतियों के माध्यम से प्रभु श्री राम के आदर्शों, सनातन संस्कृति और भारतीय जीवन मूल्यों के अमृत संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। उनका कालजयी साहित्य लोकमंगल का शाश्वत पथप्रदर्शक है।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तुलसीदास को नमन करते हुए लिखा, “मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरित्र के माध्यम से गोस्वामी जी ने जो मंगलकारी और शुभ दीप प्रज्वलित किया है, वह अनंतकाल तक जनमानस को आलोकित करता रहेगा।” दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की अनन्य भक्ति को जनमानस का जीवन-संस्कार बनाने वाले, महाकाव्य ‘श्रीरामचरितमानस’ और लोकवंदित ‘हनुमान चालीसा’ के रचयिता, महान संत और महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।”

मुख्यमंत्री रेखा ने लिखा, “तुलसीदास की वाणी ने भक्ति को लोकमंगल से, आस्था को आचरण से और धर्म को कर्तव्य व मर्यादा से जोड़ा। उनकी कालजयी कृतियों ने भारतीय समाज में रामत्व, कर्तव्यबोध, समरसता और सांस्कृतिक स्वाभिमान की चेतना को युगों तक जीवंत रखा है। उनका साहित्य सनातन सभ्यता की आत्मचेतना, भारत की आध्यात्मिक परंपरा और हमारी राष्ट्रीय अस्मिता की अक्षय निधि है।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पोस्ट किया, “प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त, महान संत, महाकवि और अमर कृति ‘श्रीरामचरितमानस’ के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। उनकी अमर कृति ‘श्रीरामचरितमानस’ भारतीय संस्कृति, आस्था और जीवन मूल्यों की अनुपम धरोहर है। प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, धर्म और लोकमंगल का उनका दिव्य संदेश युगों-युगों तक मानवता को सत्य, कर्तव्य और सदाचार के मार्ग पर प्रेरित करता रहेगा।”बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी ने लिखा, “‘श्रीरामचरितमानस’ के रचनाकार, महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। प्रभु श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा को जन-जन तक पहुंचाने वाली उनकी अमर रचनाएं सदैव प्रेरणा देती रहेंगी।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

नोएडा हवाई अड्डे के 27 किमी के दायरे में लेजर बीम पर प्रतिबंध

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया—’मानव जीवन की सच्ची सफलता दूसरों के कल्याण में’

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

SIR का असर, कई राज्यों में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा मतदान प्रतिशत : चुनाव आयोग

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

पुणे में 7वीं ब्रिक्स आईसीटी बैठक, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और शासन पर जोर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कैमरे से स्मार्टफोन तक, तस्वीरों ने ऐसे बदली दुनिया को देखने की नजर

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

कोलकाता के होटल में भीषण आग : बच्चे समेत नौ लोगों की मौ*त, छह लोग अस्पताल में भर्ती

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं में गड़बड़ियों पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 22 परीक्षाएं रद्द, 2628 अफसरों-कर्मियों की नौकरी खत्म होगी

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

एनएचएआई ने देश भर के 121 टोल प्लाजा पर डिजिटल फास्टैग लोकल पास सुविधा का किया विस्तार

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम

बाल शोषण से संबंधित सामग्री पर कार्रवाई तेज करेगा मेटा, सरकार के साथ हुई चर्चाओं के बाद उठाए सख्त कदम

राजस्थान : निकाय चुनावों में 60 प्रतिशत युवाओं को टिकट देगी कांग्रेस, अशोक गहलोत बोले- किसी की सिफारिश नहीं

राजस्थान : निकाय चुनावों में 60 प्रतिशत युवाओं को टिकट देगी कांग्रेस, अशोक गहलोत बोले- किसी की सिफारिश नहीं