Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा पुलिस भर्ती: 400 एसपीओ पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें युवा : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार एलोपैथी के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को भी दे रही है बढ़ावा : आरती सिंह राव स्वच्छता अभियान पर नायब सरकार का सफाई कर्मचारियों से वादा खिलाफी का ब्रेक, प्रदेशभर में लगे कूड़े के ढेर : दुष्यंत चौटाला जाखल मंडी-शहर के बंद रास्तों से जनता परेशान, निर्माण कार्य में तेजी लाए रेलवे : कुमारी सैलजा शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का एक्शन मोड, सोनीपत के स्कूल का किया औचक निरीक्षण हरियाणाः कौशल कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस ने पंचकूला में किया बड़ा धरना-प्रदर्शन

हिमाचल

Himachal: जयराम ठाकुर ने कसा तंज, बोले-'सुक्खू सरकार को Alto Car में फिट कर विधानसभा से करेंगे बाहर'

19 अगस्त, 2026 08:10 PM

बालीचौकी : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के अंतर्गत सराज विधानसभा क्षेत्र के बालीचौकी में बुधवार को कांग्रेस सरकार के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को निशाने पर लेते हुए उन पर प्रदेश के हितों की अनदेखी करने और वीआईपी कल्चर को बढ़ावा देने के गंभीर आरोप लगाए। जनसभा करते हुए जयराम ठाकुर ने अपने चिर-परिचित अंदाज में सुक्खू सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस कांग्रेस सरकार की नीतियों से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि आगामी समय में जनता इस सरकार को आल्टो गाड़ी में ही फिट करके विधानसभा से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

सरकार को प्रदेश के हितों से ज्यादा गांधी परिवार की चिंता
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार को हिमाचल के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। मुख्यमंत्री सुक्खू प्रदेश के हितों की रक्षा करने के बजाय केवल गांधी परिवार को खुश करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पूरा ध्यान सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने पर केंद्रित है, जबकि आम जनता और प्रदेश के हकों को दरकिनार किया जा रहा है।

देयोरी स्कूल मामले पर सरकार को घेरा
स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए जयराम ठाकुर ने देयोरी स्कूल के नए भवन का जिक्र किया और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि स्कूल का भवन बनकर पूरी तरह तैयार है, लेकिन महज किसी एक नेता से उद्घाटन करवाने के इंतजार में बच्चों को इस सुविधा से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने नसीहत दी कि मुख्यमंत्री को अपनी कुर्सी बचाने की चिंता छोड़कर प्रदेश के लोगों और बच्चों के भविष्य व सुविधाओं पर ध्यान देना चाहिए। यह उचित नहीं है कि वीआईपी के इंतजार में बच्चों को परेशान किया जाए।

जहां छोड़ी थी विकास यात्रा, वहीं से करेंगे शुरू
अपने संबोधन में जयराम ठाकुर ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में जनता कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फैंकेगी और एक बार फिर भाजपा को प्रदेश की बागडोर सौंपेगी। उन्होंने सराज की जनता को आश्वस्त किया कि भाजपा सरकार सत्ता में आते ही विकास की उस यात्रा को वहीं से दोबारा शुरू करेगी, जहां उसे पिछली सरकार के कार्यकाल में छोड़ा गया था।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: अधिकारियों के तबादले के लिए एक न्यूनतम कार्यकाल तय करे सरकार : हाईकोर्ट

Shimla: अधिकारियों के तबादले के लिए एक न्यूनतम कार्यकाल तय करे सरकार : हाईकोर्ट

Himachal: सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले-'भाजपा के खिलाफ तथ्यों के साथ श्वेत पत्र लाएगी सरकार'

Himachal: सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान, बोले-'भाजपा के खिलाफ तथ्यों के साथ श्वेत पत्र लाएगी सरकार'

Shimla: फीस बढ़ौतरी और छात्र संघ चुनाव को लेकर ABVP का हल्ला बोल, रामपुर कॉलेज में की तालाबंदी

Shimla: फीस बढ़ौतरी और छात्र संघ चुनाव को लेकर ABVP का हल्ला बोल, रामपुर कॉलेज में की तालाबंदी

Shimla: पेपर हुआ ही नहीं तो लीक कहां से होगा : बिंदल

Shimla: पेपर हुआ ही नहीं तो लीक कहां से होगा : बिंदल

Shimla: अफसरों की फौज कम करके 200 करोड़ बचेंगे, प्रतिनियुक्ति को तुरंत अप्रूवल : सुक्खू

Shimla: अफसरों की फौज कम करके 200 करोड़ बचेंगे, प्रतिनियुक्ति को तुरंत अप्रूवल : सुक्खू

Shimla: मंडी को मिलीं 25 नई इलैक्ट्रिक बसें, मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से दिखाई हरी झंडी

Shimla: मंडी को मिलीं 25 नई इलैक्ट्रिक बसें, मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से दिखाई हरी झंडी

Hamirpur: कांग्रेस नेताओं का वंदे मातरम् के गायन को रुकवाने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण : अनुराग

Hamirpur: कांग्रेस नेताओं का वंदे मातरम् के गायन को रुकवाने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण : अनुराग

अब नहीं बिछड़ेंगे अपने! मणिमहेश यात्रा में पहली बार मोबाइल नेटवर्क सुविधा, BSNL ने धनछौ में लगाया 4G टावर

अब नहीं बिछड़ेंगे अपने! मणिमहेश यात्रा में पहली बार मोबाइल नेटवर्क सुविधा, BSNL ने धनछौ में लगाया 4G टावर

किसान मोर्चा की जिला बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन

किसान मोर्चा की जिला बैठक में आगामी चुनावों की रणनीति पर मंथन

स्वतंत्रता दिवस पर CM सुक्खू का बड़ा तोहफा, 4,967 लाभार्थियों को वितरित की 20 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता

स्वतंत्रता दिवस पर CM सुक्खू का बड़ा तोहफा, 4,967 लाभार्थियों को वितरित की 20 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता