Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा पुलिस भर्ती: 400 एसपीओ पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें युवा : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार एलोपैथी के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को भी दे रही है बढ़ावा : आरती सिंह राव स्वच्छता अभियान पर नायब सरकार का सफाई कर्मचारियों से वादा खिलाफी का ब्रेक, प्रदेशभर में लगे कूड़े के ढेर : दुष्यंत चौटाला जाखल मंडी-शहर के बंद रास्तों से जनता परेशान, निर्माण कार्य में तेजी लाए रेलवे : कुमारी सैलजा शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का एक्शन मोड, सोनीपत के स्कूल का किया औचक निरीक्षण हरियाणाः कौशल कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस ने पंचकूला में किया बड़ा धरना-प्रदर्शन

हरियाणा

हरियाणा पुलिस भर्ती: 400 एसपीओ पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी

19 अगस्त, 2026 08:21 PM

पुलिस में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। हरियाणा पुलिस की टेलीकम्युनिकेशन विंग ने एक वर्ष की अवधि के लिए हरियाणा पुलिस एक्ट, 2007 की धारा 21 के तहत 400 स्पेशल पुलिस ऑफिसर्स (एसपीओ) की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं। ये आवेदन आर्म्ड फोर्सेज/सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (सीएपीएफ) के पूर्व सैनिकों और भंग की गई हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (एचएसआईएसएफ)/हरियाणा आर्म्ड पुलिस (एचएपी) बटालियन के पूर्व कांस्टेबलों से मांगे गए हैं। वहीं, टेलीकम्युनिकेशन इक्विपमेंट को संभालने का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, खासकर उन्हें जिन्होंने आर्म्ड फोर्सेज/सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (सीएपीएफ) के सिग्नल कॉर्प्स में काम किया है। एसपीओ के इन रिक्तियों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू हो जाएगी और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे तय तिथि को सुबह 9 बजे से 'पुलिस लाइन्स टेलीकम्युनिकेशन में, सेक्टर-25 के सामने, गांव मोगिनंद के पास, पंचकूला, हरियाणा' पते पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन प्रक्रिया पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित पते पर भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी के साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी के अलावा 4 पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 अगस्त को 'पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल और कैथल' जिले में, 25 अगस्त को 'सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी और चरखी दादरी' जिले में, 26 अगस्त को 'गुरूग्राम, फ़रीदाबाद, मेवात (नूह), पलवल, रेवाडी और नारनौल' जिले में और 27 अगस्त को 'हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, हांसी, जिंद और डबवाली' जिले में आयोजित किए जाएंगे।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कम से कम 12वीं पास होने चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों को अनुशासनहीनता, दुर्व्यवहार या मेडिकल रूप से अयोग्य होने के कारण सशस्त्र बलों/केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की सेवा से हटाया/बर्खास्त नहीं किया गया होना चाहिए और सशस्त्र बलों/केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में कम से कम पांच वर्ष की सेवा होनी चाहिए।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना संबंधित पोस्ट के लिए विज्ञापन जारी होने की तारीख के आधार पर की जाएगी। वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, दस्तावेज सत्यापन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 20,000 रुपए प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को एक बार 3,000 रुपए यूनिफॉर्म अलाउंस के तौर पर दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले हरियाणा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में आवेदन पत्र के लिए दिए गए लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और याद से तय तिथि के दिन अपना निर्धारित केंद्र पर जाकर अपना आवेदन प्रक्रिया पूरा करें।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें युवा : नायब सिंह सैनी

नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें युवा : नायब सिंह सैनी

प्रदेश सरकार एलोपैथी के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को भी दे रही है बढ़ावा : आरती सिंह राव

प्रदेश सरकार एलोपैथी के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को भी दे रही है बढ़ावा : आरती सिंह राव

स्वच्छता अभियान पर नायब सरकार का सफाई कर्मचारियों से वादा खिलाफी का ब्रेक, प्रदेशभर में लगे कूड़े के ढेर : दुष्यंत चौटाला

स्वच्छता अभियान पर नायब सरकार का सफाई कर्मचारियों से वादा खिलाफी का ब्रेक, प्रदेशभर में लगे कूड़े के ढेर : दुष्यंत चौटाला

जाखल मंडी-शहर के बंद रास्तों से जनता परेशान, निर्माण कार्य में तेजी लाए रेलवे : कुमारी सैलजा

जाखल मंडी-शहर के बंद रास्तों से जनता परेशान, निर्माण कार्य में तेजी लाए रेलवे : कुमारी सैलजा

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का एक्शन मोड, सोनीपत के स्कूल का किया औचक निरीक्षण

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का एक्शन मोड, सोनीपत के स्कूल का किया औचक निरीक्षण

हरियाणाः कौशल कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस ने पंचकूला में किया बड़ा धरना-प्रदर्शन

हरियाणाः कौशल कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस ने पंचकूला में किया बड़ा धरना-प्रदर्शन

हरियाणा रोडवेज में 700 कंडक्टरों की भर्ती और 500 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद होगी : अनिल विज

हरियाणा रोडवेज में 700 कंडक्टरों की भर्ती और 500 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद होगी : अनिल विज

चीनी 48 से 62-65 रुपये किलो और गुड़ 60 से 100 रुपये किलो पहुंचा, आम आदमी पर महंगाई की मार : राव नरेंद्र सिंह

चीनी 48 से 62-65 रुपये किलो और गुड़ 60 से 100 रुपये किलो पहुंचा, आम आदमी पर महंगाई की मार : राव नरेंद्र सिंह

किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम, 10 लाख एकड़ भूमि सुधार हेतू खरीद को स्वीकृति : नायब सैनी

किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम, 10 लाख एकड़ भूमि सुधार हेतू खरीद को स्वीकृति : नायब सैनी

सरकारी संस्थानों को मजबूत करने के बजाय रिक्त पदों और ठेका व्यवस्था के सहारे काम चला रही सरकार : सैलजा

सरकारी संस्थानों को मजबूत करने के बजाय रिक्त पदों और ठेका व्यवस्था के सहारे काम चला रही सरकार : सैलजा