Wednesday, August 19, 2026
BREAKING
राहुल गांधी के आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कांग्रेस शासन में पुलिस फायरिंग की घटनाएं गिनाईं सरकार की गलत नीतियों ने हमारे युवाओं को भारी हताशा के दलदल में धकेल दिया : मल्लिकार्जुन खड़गे कैबिनेट ने चार मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी हरियाणा पुलिस भर्ती: 400 एसपीओ पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें युवा : नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार एलोपैथी के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को भी दे रही है बढ़ावा : आरती सिंह राव स्वच्छता अभियान पर नायब सरकार का सफाई कर्मचारियों से वादा खिलाफी का ब्रेक, प्रदेशभर में लगे कूड़े के ढेर : दुष्यंत चौटाला जाखल मंडी-शहर के बंद रास्तों से जनता परेशान, निर्माण कार्य में तेजी लाए रेलवे : कुमारी सैलजा शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का एक्शन मोड, सोनीपत के स्कूल का किया औचक निरीक्षण हरियाणाः कौशल कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस ने पंचकूला में किया बड़ा धरना-प्रदर्शन

हरियाणा

स्वच्छता अभियान पर नायब सरकार का सफाई कर्मचारियों से वादा खिलाफी का ब्रेक, प्रदेशभर में लगे कूड़े के ढेर : दुष्यंत चौटाला

19 अगस्त, 2026 08:17 PM

चंडीगढ़ : हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि पूर्व गठबंधन सरकार ने ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने के मकसद से ही हरियाणा कौशल रोजगार निगम का गठन किया था, लेकिन मौजूदा भाजपा सरकार की विफलता के कारण प्रदेश के कच्चे कर्मचारियों के साथ रोजगार सुरक्षा के नाम पर केवल धोखा ही किया जा रहा है। वहीं वेतन बढ़ाने का वादा भी भाजपा सरकार ने पूरा नहीं किया है। दुष्यंत ने कहा कि आज सफाई कर्मचारियों की सुनवाई नहीं होने के कारण उनकी हड़ताल चल रही है। प्रदेशभर में जगह-जगह पर बड़े-बड़े कचरे के ढेर लगे हुए है और गली-गली में गंदगी फैलने की वजह से हरियाणा को ट्रोल किया जा रहा है। कुछ समय पहले जब सफाई कर्मचारी हड़ताल पर गए थे उनकी मांगे पूरी करने का सैनी सरकार ने आश्वासन दिया था लेकिन अब सैनी सरकार वादा खिलाफी करके पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान पर ब्रेक लगाए हुए है। स्वच्छ हरियाणा पर कोई ध्यान नहीं है। वे बुधवार को झज्जर में पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की व्यवस्था चरमाई हुई है और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब जाकर केवल झूठी बातें करने में व्यस्त है। पिछले दिनों नायब सिंह सैनी ने बिना कोई पुलिस भर्ती किए झूठा दावा किया कि उनके शासनकाल में पांच हजार से ज्यादा युवाओं को पुलिस भर्ती के जरिए रोजगार दिया गया है। कांग्रेस की आपसी कलह के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस अब ऑल इंडिया झगड़ा पार्टी बनकर रह गई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों की आपसी फूट देखकर ये तय लग रहा है कि आने वाले समय में कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है और कांग्रेस लुप्त हो जाएगी। वहीं दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कुर्ता-पायजामा वाले बयान को बेतुका व शर्मनाक करार दिया और कहा कि यह हमारी राष्ट्रीय पोशाक है। अगर उन्हें इससे इतनी ही दिक्कत है तो प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री व हरियाणा के मुख्यमंत्री क्यों कुर्ता-पायजामा पहनते है? एक सवाल के जवाब में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार हरियाणा के साथ विकास के मामले में भेदभाव कर रही है। ओलंपिक और कॉमनवेल्थ में देशभर में हरियाणा के खिलाड़ियों के सर्वोच्च प्रदर्शन के बावजूद न केवल बेहद कम खेल बजट हरियाणा को दिया जा रहा है बल्कि कॉमनवेल्थ के आयोजन भी गुजरात में करवाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विकास को गुजरात तक सीमित करने में लगी हुई है, हमें मिलकर हरियाणा के हकों के लिए लड़ाई लड़नी होगी।

इससे पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने जेजेपी बीएल-2 की बैठक में बूथ लेवल एजेटों को एसआईआर के मद्देनजर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पत्रकारों से रूबरू होते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान प्रदेश में हजारों वोट काटे जा रहे है और इससे लोग परेशान है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं से कभी अलग-अलग डॉक्यूमेंट मांग कर तो कभी कोई आपत्ति लगाकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। बहुत सारे वोटों को गैरहाजिर, शिफ्टेड दिखाया गया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि किसी भी मतदाता का वोट काटने से पहले आयोग को उसकी सही से जांच करनी चाहिए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इस पर चुनाव आयोग को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए ताकि पूरी प्रक्रिया की कड़ी निगरानी हो सके।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा पुलिस भर्ती: 400 एसपीओ पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी

हरियाणा पुलिस भर्ती: 400 एसपीओ पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और सैलरी

नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें युवा : नायब सिंह सैनी

नई तकनीक और बदलती दुनिया के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें युवा : नायब सिंह सैनी

प्रदेश सरकार एलोपैथी के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को भी दे रही है बढ़ावा : आरती सिंह राव

प्रदेश सरकार एलोपैथी के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को भी दे रही है बढ़ावा : आरती सिंह राव

जाखल मंडी-शहर के बंद रास्तों से जनता परेशान, निर्माण कार्य में तेजी लाए रेलवे : कुमारी सैलजा

जाखल मंडी-शहर के बंद रास्तों से जनता परेशान, निर्माण कार्य में तेजी लाए रेलवे : कुमारी सैलजा

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का एक्शन मोड, सोनीपत के स्कूल का किया औचक निरीक्षण

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का एक्शन मोड, सोनीपत के स्कूल का किया औचक निरीक्षण

हरियाणाः कौशल कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस ने पंचकूला में किया बड़ा धरना-प्रदर्शन

हरियाणाः कौशल कर्मियों के समर्थन में कांग्रेस ने पंचकूला में किया बड़ा धरना-प्रदर्शन

हरियाणा रोडवेज में 700 कंडक्टरों की भर्ती और 500 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद होगी : अनिल विज

हरियाणा रोडवेज में 700 कंडक्टरों की भर्ती और 500 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद होगी : अनिल विज

चीनी 48 से 62-65 रुपये किलो और गुड़ 60 से 100 रुपये किलो पहुंचा, आम आदमी पर महंगाई की मार : राव नरेंद्र सिंह

चीनी 48 से 62-65 रुपये किलो और गुड़ 60 से 100 रुपये किलो पहुंचा, आम आदमी पर महंगाई की मार : राव नरेंद्र सिंह

किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम, 10 लाख एकड़ भूमि सुधार हेतू खरीद को स्वीकृति : नायब सैनी

किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दिया जाएगा जिप्सम, 10 लाख एकड़ भूमि सुधार हेतू खरीद को स्वीकृति : नायब सैनी

सरकारी संस्थानों को मजबूत करने के बजाय रिक्त पदों और ठेका व्यवस्था के सहारे काम चला रही सरकार : सैलजा

सरकारी संस्थानों को मजबूत करने के बजाय रिक्त पदों और ठेका व्यवस्था के सहारे काम चला रही सरकार : सैलजा