Friday, July 10, 2026
BREAKING
जीरकपुर में देसी दवाओं की वैन में लगी रहस्यमयी आग; लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस घग्गर नदी में पानी का तेज बहाव, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने मुबारकपुर कॉजवे का इस्तेमाल न करने की अपील जीरकपुर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर परिषद अध्यक्ष सख्त प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ा करोड़ों का विकास -जीरकपुर-नगला सड़क पर जलभराव और धंसी टाइलें हादसों को दे रही हैं न्योता लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो हेरोइन समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ नष्ट किए गए पार्कों में जलभराव की समस्या से निजात पाने के लिए लगाए जाएं रिचार्ज वेलः मुख्यमंत्री पानी की 40 वर्ष पुरानी समस्या के स्थायी समाधान पर कारसिंधु के ग्रामीणों ने सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का जताया आभार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा हरियाणा के विकास की नई इबारत लिखेगाः सुभाष बराला हरियाणा: कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों को सक्रिय और मजबूत बनाने पर जोर हरियाणाः एचटेट परीक्षा की अव्यवस्था ने भर्ती प्रणाली पर खड़े किए सवाल- कुमारी सैलजा

खेल

पुडुचेरी की टीम में शामिल हुए जयंत यादव

30 अगस्त, 2025 09:17 PM

नई दिल्ली। ऑफ स्पिन ऑलराउंडर जयंत यादव आगामी घरेलू सीजन के लिए पुडुचेरी की टीम से खेलेंगे। वह इससे पहले हरियाणा की टीम से खेलते थे। हरियाणा की तरफ से 2011-12 में उन्होंने अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू किया था। हरियाणा के तरफ से उन्हें एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफ़िकेट) दे दिया गया है। ईएसपीएनक्रिकइंफो को मिली जानकारी के अनुसार, जयंत सभी प्रारूप में हिस्सा लेना चाहते हैं। उसी कारण से उन्होंने यह फैसला लिया है। 2023-24 के बाद से वह हरियाणा के लिए नियमित रूप से सफेद गेंद वाले मैचों में नहीं खेल रहे थे। उस सीजन में हरियाणा विजय हजारे ट्रॉफी चैंपियन बना था। टीम प्रबंधन ने जयंत की जगह स्पिन ऑलराउंडर निशांत सिंधु और राहुल तेवतिया मौका देना सही समझा था।

जयंत ने हरियाणा के लिए आखिरी बार 2024-25 रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लिया था। उस दौरान उन्होंने आठ मैचों में 28 विकेट लिए थे। इस साल फरवरी में मुंबई के खिलाफ क्वार्टर-फाइनल में उन्होंने अपना आखिरी मैच खेला था। उस मैच में उन्होंने तीन विकेट लिए और 40 रन बनाए थे। 35 वर्षीय जयंत के पास काफी अनुभव है। उन्होंने 90 प्रथम श्रेणी मैचों में कुल 265 विकेट लिए हैं। गेंदबाजी के अलावा उन्होंने बल्ले से भी काफी रन बनाए हैं। तीन शतक और 14 अर्धशतक के बदौलत उनके खाते में कुल 2924 रन हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 211 रनों का है, जो उन्होंने 2011-12 में कर्नाटक के खिलाफ बनाया था। उस पारी के दौरान उन्होंने अमित मिश्रा के साथ आठवें विकेट के लिए 392 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की थी।

पुडुचेरी की टीम में जयंत तीन पेशेवरों में से एक होंगे, जिसमें मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर पुनीत दाते और मुंबई के विकेटकीपर सिद्धांत आदतराव भी शामिल हैं। माना जाता है कि जयंत को मुंबई के बल्लेबाज़ अरमान जाफर (पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर के भतीजे) की जगह पर साइन किया गया है। जयंत ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2022 में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में खेला था। उन्होंने दो टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच भी खेले हैं। वह वर्तमान में आईपीएल में गुजरात टाइटंस की टीम से खेलते हैं और पहले दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस का भी हिस्सा थे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी