Friday, July 03, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

दुनिया

पीएम मोदी के दक्षिण अफ्रीका आने से प्रवासी भारतीय खुश, एक्ट्रेस बोलीं-मैं बहुत एक्साइटेड हूं

22 नवंबर, 2025 07:34 PM

पीएम मोदी अपने तीन दिवसीय दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर शुक्रवार सुबह रवाना हुए। वे वहां आयोजित होने वाले ‘G-20 लीडर्स’ समिट में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी के स्वागत करने और उनसे मुलाकात का इंतजार कर रहे भारतीय प्रवासियों में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है। दक्षिण अफ्रीका में रह रहे भारतीय प्रवासी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर आ रहे हैं। हम उनके आने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री मोदी ‘G-20 लीडर्स’ समिट में हिस्सा लेंगे। भारत विश्वगुरु बन रहा है। पीएम मोदी ने भारत के लिए जो कुछ भी किया है, उस पर हमें गर्व है।”

भारतीय प्रवासियों ने कहा कि हम पीएम मोदी के आने का इंतजार कर रहे हैं और उम्मीद है कि उनसे मिलने का मौका मिलेगा। हम पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हम बहुत खुश हैं। आंध्र प्रदेश एसोसिएशन ऑफ साउथ अफ्रीका और तेलुगु कम्युनिटी की ओर से हम पीएम मोदी का दिल से स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करती है। पिछली बार जब वे आए थे, तो हमें भी उनसे मिलने का मौका मिला था। हम प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हम लोग बस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने का इंतजार कर रहे हैं। हमें उन पर गर्व है।

साउथ अफ्रीकी एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर तरीना पटेल ने कहा, “मैं कितनी एक्साइटेड हूं, यह बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। अगर आप देख पाते तो मैं उछल-कूद कर रही होती। मैं बहुत एक्साइटेड हूं। मेरे पास शब्द नहीं हैं, लेकिन मैं भारत के प्रधानमंत्री मोदी का अपने खूबसूरत देश में स्वागत करती हूं।”

‘G-20 लीडर्स’ समिट का आयोजन जोहान्सबर्ग में होगा। समिट में प्रधानमंत्री मोदी ‘G-20’ एजेंडा पर भारत का दृष्टिकोण पेश करेंगे। पीएम मोदी के समिट के तीनों सत्रों में संबोधित करने की उम्मीद है।सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के जोहान्सबर्ग में उपस्थित कुछ नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करने की उम्मीद है। वे दक्षिण अफ्रीका की ओर से आयोजित की जा रही इंडिया-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) लीडर्स बैठक में भी भाग लेंगे।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के जनाजे में शामिल होंगी महबूबा मुफ्ती

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

ईरान-अमेरिका के बीच दोहा में हो रही अगले चरण की वार्ता, उपराष्ट्रपति वेंस बोले-'अच्छी चल रही है बातचीत'

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

वेनेजुएला ने भूकंप पीड़ितों के लिए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक किया घोषित

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

अफगानिस्तान एयरस्ट्राइक: तालिबान ने पाकिस्तान पर कर दिया हमला, घर में घुसकर मारे आतंकी

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

भारत में लगा है जापान का बहुत पैसा, किस राज्य में सबसे ज्यादा निवेश; PM का दौरा अहम क्यों

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

ट्रंप पीएम मोदी को अच्छा मित्र मानते हैं, भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध: राजदूत गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ नई बोइंग डील पर दे रहे जोर: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर