दांबुला: वल्र्ड चैंपियन भारत ने टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 43 रन से हरा दिया। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 213 रन बनाए। फिर भारत ने पल्लीकेले में 214 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम को 19.2 ओवर में 170 रन पर समेट मैच जीत लिया। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने धांसू बैटिंग की। भारत के लिए कप्तान सूर्या कुमार यादव ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए।