Sunday, August 16, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

पवन दीवान ने सीता नगर क्षेत्र के निवासियों के साथ की बैठक

30 मई, 2026 08:17 PM

लुधियाना: जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष एवं पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने सीता नगर के निवासियों को आ रही समस्याओं को लेकर एक बैठक की। इस बैठक का आयोजन नीरज बिरला द्वारा किया गया था।
बैठक के बारे में जानकारी देते हुए, दीवान ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा विज्ञापनों के माध्यम से किए जा रहे बड़े-बड़े दावों की वास्तविकता इससे बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने बताया कि अधिकांश लोग कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर काफी परेशान थे। लूटपाट, चोरी और हत्या जैसे गंभीर मामले आम बात बन चुके हैं। हालात इतने खराब हैं कि लोग दिन के समय भी घर से निकलने में डर महसूस करते हैं।

दीवान ने कहा कि सरकार द्वारा विज्ञापनों के जरिए किए जा रहे दावों और जमीनी सच्चाई में बड़ा अंतर है। सरकार को जमीनी हकीकतों पर ध्यान देते हुए लोगों की समस्याओं के समाधान की दिशा में काम करना चाहिए। इसी प्रकार लोगों ने महंगाई को लेकर भी गहरी चिंता व्यक्त की। विशेष रूप से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के कारण आम लोगों के दैनिक खर्चों में काफी बढ़ोतरी हुई है, जबकि दूसरी ओर उनकी आय और वेतन लगभग स्थिर बने हुए हैं। दीवान ने कहा कि सस्ता कच्चा तेल खरीदकर भारी मुनाफा कमाने वाली कंपनियों को जनहित में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें कम करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तेल की बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है और समाज का हर वर्ग इससे प्रभावित है।

उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि केवल दावे करने से विकास नहीं होता और न ही लोगों की समस्याओं का समाधान निकलता है। विकास कार्यों का प्रभाव जमीनी स्तर पर भी दिखाई देना चाहिए। सरकारों को महंगाई जैसी गंभीर समस्या पर भी गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
बैठक के दौरान अन्य के अलावा, पीसीसी मेंबर सुशील मल्होत्रा, पार्टी के वरिष्ठ नेता इंद्रजीत कपूर, नीरज बिड़ला, रोहित पाहवा, पुलकित चौधरी, राजीव कपूर, अंकित जिंदल, हरजीत सिंह, विजय अरोड़ा, जसपाल शर्मा, मनोहर जैन, हैप्पी, मनु चौधरी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट