Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

धर्म

पद्म श्री से सम्मानित बाबा शिवानंद का 128 वर्ष की आयु में निधन, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

05 मई, 2025 12:34 PM

योग के प्रख्यात साधक और आध्यात्मिक गुरु बाबा शिवानंद का बीते शनिवार रात को 128 वर्ष की आयु में वाराणसी में निधन हो गया। उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते 30 अप्रैल को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाबा शिवानंद को 2022 में योग और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए भारत सरकार ने पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। वे अपने लंबे जीवन, सादगी, अनुशासित दिनचर्या और योग-साधना के लिए जाने जाते थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा शिवानंद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर लिखा, “काशी निवासी योग-साधक शिवानंद बाबा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। योग और साधना को समर्पित उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा। समाजसेवा में योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। बाबा जी का शिवलोक गमन काशीवासियों और उनसे प्रेरणा लेने वाले असंख्य लोगों के लिए अपूरणीय क्षति है। इस शोक की घड़ी में मैं अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बाबा शिवानंद को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “योग क्षेत्र में अद्वितीय योगदान देने वाले काशी के प्रसिद्ध योग गुरु ‘पद्मश्री’ स्वामी शिवानंद जी महाराज के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनकी तपस्या एवं योग के प्रति समर्पित जीवन समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत बना रहेगा। बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल अनुयायियों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

बाबा शिवानंद का जन्म 8 अगस्त 1896 को वर्तमान बांग्लादेश के सिलहट जिले में हुआ था। मात्र छह वर्ष की आयु में उन्होंने अपने माता-पिता को भुखमरी के कारण खो दिया। इसके बाद उन्हें ओंकारानंद नामक संत ने संरक्षण दिया और उन्हें योग और तप के मार्ग पर आगे बढ़ाया। बाबा शिवानंद का जीवन योग, ध्यान और संयम की मिसाल था। उन्होंने समाज को योग के माध्यम से स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उन्नति का संदेश दिया।

Have something to say? Post your comment

और धर्म खबरें

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

मोरक्को से आया धमाकों का ईमेल, केदारनाथ-बदरीनाथ समेत पूरे उत्तराखंड को दहलाने की थी धमकी

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

वाराणसी की मस्जिद को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की कोशिश, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी की हरकत

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

मंगल का वृषभ राशि में गोचर, इन राशियों को होगा लाभ, कुछ रहें सावधान

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

9 जून 2026 का पंचांग: भूलकर भी इस समय शुरू न करें कोई नया काम, मीन राशि में रहेगा चंद्रमा का प्रभाव

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

अचानक बीच में ही रोकी गई केदारनाथ यात्रा, आखिर क्या वजह? सुरक्षित स्थानों पर रोके गए श्रद्धालु

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

बिहार: सज-धज कर तैयार राजगीर का कुंड क्षेत्र, 17 मई से शुरू होगा ऐतिहासिक मलमास मेला

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

वट सावित्री व्रत : भारतीय संस्कृति में प्रेम, प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना की महागाथा

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

26 अप्रैल का पंचांग : बैशाख शुक्ल की दशमी तिथि पर अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

31 मार्च का पंचांग : त्रयोदशी तिथि पर रवि योग, अमृतकाल व अभिजित मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन

धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन