Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

पंजाब

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने ईंधन संकट के बीच कार पूलिंग पर दिया जोर

22 मई, 2026 08:54 PM

चंडीगढ़ : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने तेल संकट के बीच जजों को कार पूलिंग और डिजिटल सुनवाई पर जोर दिया है। कोर्ट ने कहा कि मौजूदा समय में वैश्विक मंच पर ईंधन संकट की स्थिति बनी हुई है। इसे देखते हुए हुए जजों को अकेले कार से न्यायालय पहुंचने के बजाय कार पूलिंग पर जोर देते हुए उसे अमल में लाने पर जोर देना होगा, तभी जाकर स्थिति सकारात्मक हो सकेगी। इसके अलावा, कोर्ट ने डिजिटल सुनवाई पर भी विशेष जोर दिया। कोर्ट ने कहा कि न्यायाधीशों को फिजिकल सुनवाई के बजाय डिजिटल सुनवाई को अपने व्यवहार में लागू करना होगा। इससे मुख्य रूप से दो तरह के फायदे होंगे। पहला जहां वाहनों में होने वाले ईंधन की खपत कम होगी, तो वहीं दूसरी तरफ त्वरित सुनवाई भी हो सकेगी। कोर्ट ने कहा कि इसके लिए प्रशासन को भी यह सुनिश्चित करना होगा कि इंटरनेट की पहुंच में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं हो। अगर इस पूरी प्रक्रिया में इंटरनेट की गति से संबंधित किसी भी प्रकार की बाधा पैदा होगी, तो जाहिर सी बात है कि सुनवाई की गतिशीलता धीमी होगी। ऐसी स्थिति में प्रशासन के लिए यह जरूरी हो जाता है कि इंटरनेट की पहुंच में किसी भी तरह की कोई समस्या न हो।

इसके अलावा, कोर्ट ने न्यायालयों में काम करने वाले 33 फीसदी कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि ऐसा करने से दो तरह के फायदे होंगे। पहला तो ईंधन की खपत कम होगी और दूसरा काम भी प्रभावित नहीं होगा। हमें कुल मिलाकर यही सुनिश्चित करना है कि किसी भी स्थिति में काम प्रभावित नहीं हो। इसी को देखते हुए यह पूरा खाका तैयार किया जा रहा है।

कोर्ट ने कहा कि घर से काम करने वाले सभी कर्मचारियों को विशेष रूप से काम के दौरान फोन पर उपलब्ध रहना होगा और अगर जरूरत पड़ी, तो दफ्तर में भी हाजिर होना होगा। कोर्ट ने विश्वास जताया है कि इन सभी आदेशों को धरातल पर लागू करने की दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।
वहीं, दफ्तरों में काम करने वाले लोगों को भी कार पूलिंग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कर्मचारियों से कहा जा रहा है कि वो आपस में कार पूलिंग करेंगे। इसके अलावा, सार्वजनिक वाहनों पर अपनी निर्भरता बढ़ाएं। इससे आने वाले दिनों में कई तरह के फायदे होंगे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट