Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

साहित्य

पंजाब सरकार का बजट निराशाजनक; मात्र दिखावा करने वाला- जयवीर शेरगिल

10 मार्च, 2023 04:04 PM

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा आज पंजाब विधानसभा में पेश किए गए राज्य के बजट को पूरी तरह से निराशाजनक करार देते हुए, प्रदेश की भगवंत मान सरकार की जोरदार निंदा की है।

शेरगिल ने कहा कि बजट में आय के नए स्रोतों का कोई भी जिक्र नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के बिगड़ रहे वित्तीय हालातों के मद्देनजर तुरंत कदम उठाए जाने की जरूरत थी, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि बजट में राज्य की गिर रही अर्थव्यवस्था को ऊंचा उठाने हेतु कोई ठोस उपाय नहीं किया गया।

शेरगिल ने कहा कि बजट में राज्य को कर्ज मुक्त करने को लेकर कोई रणनीति नहीं पेश की गई, जो चिंता का विषय है। बजट पर विस्तार के साथ विचार किया जाए, तो पता चलता है कि यह बजट वास्तव में पंजाब को रिवर्स गियर पर डालता है, जिसके स्टीयरिंग पर भगवंत मान सोए हुए हैं।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब के लोगों और खासकर महिला वर्ग को बजट से बहुत ज्यादा निराशा मिली है। शेरगिल ने कहा कि जिस प्रकार लगातार दूसरे बजट में भी 18 साल की आयु पार कर चुकी राज्य की 1.3 करोड़ योग्य महिलाओं को 1000 रुपये प्रति महीना देने के लिए फंड की व्यवस्था नहीं की गई, इससे सत्ता में आने से पहले आप द्वारा किए झूठे वायदों का खुलासा होता है।

इसी तरह, कृषि क्षेत्र को लेकर शेरगिल ने कहा कि आलू, टमाटर और फूलगोभी जैसी कुछ फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य के संदर्भ में कोई ऐलान नहीं किया गया। जबकि इंडस्ट्री को पूरी तरह से नजरअंदाज करने के लिए सरकार पर बरसते हुए, उन्होंने कहा कि आप सरकार द्वारा पंजाब के उद्योगों को 5 रुपये प्रति यूनिट बिजली देने संबंधी किया गया वादा एक बार फिर से पूरा नहीं किया गया। जबकि उद्योगों को लेकर सिर्फ खोखले ऐलान ही किए गए हैं।

आप सरकार पर बरसते हुए भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब को आप सरकार द्वारा धोखा दिया गया है और उसकी पीठ में छुरा घोंपा गया है। आप सरकार ने किसानों, उद्योगों, महिलाओं, युवाओं सहित समाज के सभी वर्गों को निराश किया है। शेरगिल ने कहा कि आज के बजट में अलग-अलग वर्गों के लिए किए गए ऐलान मात्र आंखों का छलावा हैं। आप सरकार पिछले बजट में किए गए बड़े-बड़े वायदों को पूरा करने में भी बुरी तरह से असफल रही है।

Have something to say? Post your comment

और साहित्य खबरें

50MP सेल्फी कैमरा के साथ Motorola Signature भारत में लांच

50MP सेल्फी कैमरा के साथ Motorola Signature भारत में लांच

EPFO से निकाल पाएंगे पूरा पैसा, 75 प्रतिशत की सीमा होने के दावे को किया खारिज

EPFO से निकाल पाएंगे पूरा पैसा, 75 प्रतिशत की सीमा होने के दावे को किया खारिज

आईटी 2.0 की शुरुआत ‘डिजिटल इंडिया’ की ओर भारतीय डाक की यात्रा में एक मील का पत्थर

आईटी 2.0 की शुरुआत ‘डिजिटल इंडिया’ की ओर भारतीय डाक की यात्रा में एक मील का पत्थर

ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी ड्रोन और काउंटर ड्रोन सिस्टम ने किया कमाल

ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी ड्रोन और काउंटर ड्रोन सिस्टम ने किया कमाल

डाक विभाग ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर स्मारक डाक टिकट किया जारी

डाक विभाग ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर स्मारक डाक टिकट किया जारी

भारतीय नौसेना में शामिल होगा एंटी-सबमरीन युद्धपोत ‘अर्नाला’, तटीय सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत

भारतीय नौसेना में शामिल होगा एंटी-सबमरीन युद्धपोत ‘अर्नाला’, तटीय सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज: कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज: कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट जारी

Heavy Rain: दिल्ली-NCR समेत 16 राज्यों में अलर्ट मोड: तूफान, धूलभरी आंधी और रात की बारिश का खतरा

Heavy Rain: दिल्ली-NCR समेत 16 राज्यों में अलर्ट मोड: तूफान, धूलभरी आंधी और रात की बारिश का खतरा

Airtel ने लांच किया इंटरनेशनल रोमिंग प्लान, 189 देशों में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

Airtel ने लांच किया इंटरनेशनल रोमिंग प्लान, 189 देशों में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

निसान ने किया वीकेंड कार्निवल का एलान

निसान ने किया वीकेंड कार्निवल का एलान