Monday, March 23, 2026
BREAKING
अंतरराज्यीय नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता, 6.44 किलो चरस मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार हिमाचल में वित्तीय आपातकाल जैसे हालात, घटता बजट चिंता का विषय : संदीपनी भारद्वाज Himachal में बारिश बर्फबारी के आसार, तूफान-आसमानी बिजली का यलो अलर्ट जारी पंजाब पुलिस-बीएसएफ संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान ड्रग नेटवर्क ध्वस्त मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिया संकल्प : ‘बेअदबी’ के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा स्वामी दयानंद की विचारधारा से मिला स्वदेशी और स्वराज का मंत्र : औमप्रकाश धनखड़ मोदी की नीति का असर, ‘तेल की नस’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों पर राहत : अनिल विज आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़मूल से समाप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में हरियाणा निभा रहा अग्रणी भूमिका : नायब सैनी कुमारी सैलजा ने चौधरी भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण, नगर निगम और सरकारी नीतियों पर उठाए सवाल

साहित्य

उत्तर प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज: कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात का अलर्ट जारी

16 जून, 2025 04:26 PM

उत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में इसका असर दिखाई देने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 16 जून से 22 जून तक के लिए विस्तृत पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें लगातार बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। खासकर सोमवार, 16 जून को मौसम का रुख काफी बदला हुआ रहने वाला है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज 16 जून के समय गरज-चमक के साथ तेज बारिश, आकाशीय बिजली कड़कने और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है। तापमान अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि नमी का स्तर 85 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।

विभाग ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में ओलावृष्टि की संभावना है। गाजियाबाद, नोएडा, हापुड़ और बुलन्दशहर में भी बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे पेड़ के नीचे खड़े न हों और बिजली उपकरणों से दूरी बनाए रखें।

वहीं, आगरा में आज सोमवार सुबह बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों के मौसम में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। जिनमें 17-19 जून: आसमान सामान्य रूप से बादलों से ढका रहेगा और रात में हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 20 जून को बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, लेकिन हवा की रफ्तार कुछ कम होकर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। वहीं, 21 से 22 जून आंशिक राहत की उम्मीद, लेकिन गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी। तापमान फिर से 38 डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे उमस बढ़ेगी।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि खेतों में काम कर रहे किसान बारिश और बिजली चमकने पर तुरंत खुले मैदानों से सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। बच्चों और बुजुर्गों को बेवजह बाहर निकलने से परहेज करने की सलाह दी गई है। बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए खुले स्थानों में मोबाइल फोन या धातु की चीजों का इस्तेमाल न करें।

आईएमडी की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट मोड पर हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग की सलाह पर अमल करें और सुरक्षित रहें। 

Have something to say? Post your comment

और साहित्य खबरें

50MP सेल्फी कैमरा के साथ Motorola Signature भारत में लांच

50MP सेल्फी कैमरा के साथ Motorola Signature भारत में लांच

EPFO से निकाल पाएंगे पूरा पैसा, 75 प्रतिशत की सीमा होने के दावे को किया खारिज

EPFO से निकाल पाएंगे पूरा पैसा, 75 प्रतिशत की सीमा होने के दावे को किया खारिज

आईटी 2.0 की शुरुआत ‘डिजिटल इंडिया’ की ओर भारतीय डाक की यात्रा में एक मील का पत्थर

आईटी 2.0 की शुरुआत ‘डिजिटल इंडिया’ की ओर भारतीय डाक की यात्रा में एक मील का पत्थर

ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी ड्रोन और काउंटर ड्रोन सिस्टम ने किया कमाल

ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी ड्रोन और काउंटर ड्रोन सिस्टम ने किया कमाल

डाक विभाग ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर स्मारक डाक टिकट किया जारी

डाक विभाग ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर स्मारक डाक टिकट किया जारी

भारतीय नौसेना में शामिल होगा एंटी-सबमरीन युद्धपोत ‘अर्नाला’, तटीय सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत

भारतीय नौसेना में शामिल होगा एंटी-सबमरीन युद्धपोत ‘अर्नाला’, तटीय सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत

Heavy Rain: दिल्ली-NCR समेत 16 राज्यों में अलर्ट मोड: तूफान, धूलभरी आंधी और रात की बारिश का खतरा

Heavy Rain: दिल्ली-NCR समेत 16 राज्यों में अलर्ट मोड: तूफान, धूलभरी आंधी और रात की बारिश का खतरा

Airtel ने लांच किया इंटरनेशनल रोमिंग प्लान, 189 देशों में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

Airtel ने लांच किया इंटरनेशनल रोमिंग प्लान, 189 देशों में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा

निसान ने किया वीकेंड कार्निवल का एलान

निसान ने किया वीकेंड कार्निवल का एलान

देश भर में कल सांख्यिकी दिवस मनाया जायेगा

देश भर में कल सांख्यिकी दिवस मनाया जायेगा