Thursday, July 02, 2026
BREAKING
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, भारत को मिलेगा प्रतिस्पर्धात्मक लाभ: पीयूष गोयल भारत ने प्रस्तावित अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ दर्ज कराई आपत्ति पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पर्यटकों से भरी नाव पलटने से सात लोगों की मौत सोने में सपाट कारोबार, चांदी में आधा प्रतिशत से अधिक की तेजी भारतीय शेयर बाजार कच्चे तेल में गिरावट और आईटी शेयर में खरीदारी से उछला; सेंसेक्स 77,000 के पार फीफा विश्व कप: बाइचुंग भूटिया ने राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया के खिलाफ पुर्तगाल का समर्थन किया साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में बोलती है इंग्लैंड की तूती, सेमीफाइनल में आसान नहीं प्रोटियाज टीम की राह न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए बेन सियर्स हर समय अकेले रहने का करता है मन, इन संकेतों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है तनाव हार्मोनल बदलाव बिगाड़ सकते हैं चेहरे की रंगत, पीरियड्स से पहले ऐसे बढ़ता है एक्ने का खतरा

पंजाब

पंजाब में राशन कार्ड धारकों पर मंडराया बड़ा खतरा, सरकार ने दी सख्त चेतावनी!

08 जुलाई, 2025 04:32 PM

अगर आप पंजाब में स्मार्ट राशन कार्डधारी हैं और अब तक अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं करवाई है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना eKYC वाले लाभार्थियों को राशन नहीं मिलेगा। इसको लेकर विभागीय स्तर पर निर्देश भी जारी हो चुके हैं।

1.57 करोड़ में से अब तक सिर्फ 1.25 करोड़ लोगों ने पूरी की प्रक्रिया

राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने बताया कि पंजाब में कुल 1.57 करोड़ राशन कार्डधारी हैं, लेकिन इनमें से अब तक सिर्फ 1.25 करोड़ लोगों की ही eKYC अपडेट हो सकी है। यानी अभी भी करीब 30 लाख लोग खतरे में हैं, जो अगर लापरवाही बरतते रहे तो फ्री राशन से हाथ धोना पड़ सकता है।

7 जुलाई आखिरी तारीख, लेकिन सरकार ने मांगा और वक्त

सरकार ने पहले मार्च 2025 तक की डेडलाइन दी थी, जिसे बढ़ाकर 7 जुलाई 2025 किया गया। लेकिन अब भी लाखों लोग बचे होने के कारण राज्य सरकार ने केंद्र से 31 अगस्त 2025 तक की मोहलत मांगी है। हालांकि तब तक की प्रतीक्षा करना भारी पड़ सकता है।

कहां और कैसे कराएं eKYC?

1. अपने नजदीकी राशन डिपो पर जाकर

2. या फिर मोबाइल फोन से घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए

मंत्री ने लोगों से अपील की है कि किसी भ्रम या देरी में न रहें, जल्द से जल्द eKYC पूरी करें ताकि भविष्य में कोई दिक्कत न हो।

इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन

केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार, 5 साल से कम उम्र के बच्चों को इस योजना से बाहर रखा गया है। बाकी सभी पात्र लोग केवल eKYC के बाद ही राशन के हकदार होंगे।

जिन्होंने करवा ली eKYC, उन्हें मिल चुका है गेहूं

सरकार ने साफ किया है कि जिन लाभार्थियों ने समय पर eKYC करवा ली है, उन्हें गेहूं और अन्य अनाज का वितरण शुरू हो चुका है। जो अब तक पीछे रह गए हैं, वे प्रक्रिया पूरी करते ही इसका लाभ ले सकेंगे।

अब भी समय है, पर देर न करें

30 लाख से ज्यादा लोग अभी भी प्रक्रिया से वंचित हैं। सरकार ने साफ किया है कि अंतिम तारीख तक eKYC न होने की स्थिति में उनका राशन रोक दिया जाएगा। इसलिए अब देरी खतरनाक हो सकती है।

सचेत रहें, समय पर काम करें — ताकि राशन मिलना न रुके।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार